Uttarakhand Investor Summit 2023: पहाड़ी व्यंजन और परंपरा से मेहमानों का स्वागत, जानिए क्या है खास तैयारियां
Uttarakhand Investor Summit 2023 को भव्य रुप देने के लिए धामी सरकार ने पूरा जोर लगा दिया है। एक तरफ जहां शहर को सजाया गया है, वहीं दूसरी तरफ मेहमानों का खास पहाड़ी अंदाज में स्वागत किया जाएगा। मेहमानों को पहाड़ी संस्कृति और परंपरा से रुबरु कराया जाएगा। साथ ही पहाड़ी व्यंजन परोसे जाएंगे। इसके लिए भी खास तैयारी की गई है।

मेहमानों का स्वागत करने के लिए संस्कृति विभाग के लगभग 15 कलाकारों की ड्यूटी लगाई गई है जो कि देहरादून आने वाले डेलिगेट्स का स्वागत सबसे पहले तिलक लगाकर करेंगे। साथ में तुलसी की माला पहनाई जाएगी।
देहरादून में आठ व नौ दिसंबर को उत्तराखंड ग्लोबल समिट का आयोजन हो रहा है। इसके लिए सरकार की ओर से खास तैयारियां की गई हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर देश-विदेश से आने वाले मेहमानों का स्वागत ढोल-दमाऊ की थाप और तुलसी की माला पहनाकर होगा।
इंवेस्टर समिट में भाग लेने आ रहे मेहमानों और लोगों को कार्यक्रम के दौरान पहाड़ी व्यंजन परोसे जाएंगे। इसके लिए खास मिलेट्स से बनाए गए व्यंजन शामिल किए जाएंगे। इसके लिए भी आयोजकों की ओर से खास तैयारियां की जा रही है। इसमें पहाड़ी व्यंजन खासकर झंगोरे, कोदा, मोटा अनाज मंडुवे से बने खास तरह के व्यंजन परोसे जाएंगे। पीएम मोदी को भी पहाड़ी व्यंजन परोसे जाने की बात सामने आई है।
इस कार्यक्रम में 8 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की जानकारी है। जिसमें 50 से ज्यादा बड़े उद्योगपति शामिल हैं। ऐसे में सरकार पूरी तरह से इस आयोजन को सफल बनाने में जुटी है। साथ ही इस आयोजन के बीच किसी तरह की लोगों और मेहमानों को परेशानी न हो इसके लिए शहर के सभी स्कूलों को दो दिन बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications