Uttarakhand news: यात्रा टूर पैकेज से कैसे बढ़ेगा रोजगार, गोवा की तर्ज पर ये है तैयारी, जानिए क्या है प्लान
उत्तराखंड में पर्यटन खासकर चारधाम यात्रा सरकार के लिए राजस्व का भी सबसे बड़ा साधन है। एक सीजन में 50 लाख से ज्यादा यात्री चारधाम यात्रा में आते हैं। लेकिन यात्री टूर पैकेज की बुकिंग अपने राज्य के ट्रेवल एजेंसी के माध्यम से करते हैं। जिससे इन सेवाओं पर लगने वाले जीएसटी का लाभ उत्तराखंड को नहीं मिलता है।

पर्यटन टूर पैकेज की बुकिंग पर जीएसटी का लाभ सीधे उत्तराखंड को ही मिले, इसके लिए ट्रैवल और टूर पैकेज में ईज माय ट्रिप गोवा की तर्ज पर उत्तराखंड में सिंगल विंडो सिस्टम लागू करेगा। ईज माय ट्रिप पर्यटन के लिए पैकेज उपलब्ध कराने के लिए पोर्टल चला रही है, जिसमें हजारों ट्रेवल एजेंसियां जुड़ी हैं।
ईज माय ट्रिप ने इसके लिए सरकार को प्रस्ताव दिया है। ईज माय ट्रिप के सीईओ रिकांत पट्टी ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दौरान सरकार को गोवा की तर्ज पर उत्तराखंड में टूर पैकेज के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने का प्रस्ताव दिया है।
दावा है कि आने वाले दो साल में इससे लगभग दो हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। ईज माय ट्रिप के सीईओ ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दौरान सरकार को गोवा की तर्ज पर उत्तराखंड में टूर पैकेज के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने का प्रस्ताव दिया है। कंपनी का दावा है कि उत्तराखंड में एक हजार लोगों को टूर पैकेज और परिवहन क्षेत्र में व्यवसाय जोड़ा जाएगा। पैकेज में सिंगल विंडो सिस्टम को लागू करने से प्रदेश सरकार को जीएसटी से मिलने वाला राजस्व का लाभ मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications