उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग ने टोमैटो फ्लू को लेकर जारी की गाइडलाइंस, बच्चों के लिए खतरनाक है ये बीमारी
टोमैटो फ्लू से बचाव के लिए उत्तराखंड में गाइडलाइंस जारी
देहरादून, 14 सितंबर। उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों की हैंड, फुट, माउथ बीमारी टोमैटो फ्लू को लेकर अलर्ट और उत्तराखंड शासन ने गाइडलाइंस जारी की है।जारी किया गया है। प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार ने सभी जिलों के डीएम और सीएमओ को इस बीमारी से बचाव के उपाय करने के निर्देश दिए हैं।

संक्रमित बच्चे या व्यक्ति को बीमारी की अवधि के दौरान आईसोलेट करने के निर्देश
बच्चों में फैलने वाली टोमैटो फ्लू से बचाव के लिए उत्तराखंड शासन ने गाइडलाइंस जारी की है। प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार ने सभी जिलाधिकारियों को इस संबंध में पत्र भेजा है। डॉ आर राजेश कुमार ने कहा है कि यह संक्रमण खांसने, छींकने से फैलता है। इसमें बच्चे को बुखार आने के साथ ही बदन दर्द, जी मिचलाना, भूख न लगना, गले में सूजन व दर्द, दस्त लगना, जोड़ों में सूजन के साथ ही एक से दो दिन के भीतर मसूड़ों, चेहरे, जीभ, हाथ व पंजों में चकत्ते आ जाते हैं। इससे बचाव के लिए उन्होंने संक्रमित बच्चे या व्यक्ति को बीमारी की अवधि के दौरान आईसोलेट करने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं कि वह चकत्तों को न रगड़ें, मास्क का इस्तेमाल करें। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों व मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह टोमैटो फ्लू की कड़ी निगरानी करें।
क्या करें-
सामान्य लक्षणों के साथ खुद ही ठीक होने वाला रोग है। थोड़ी सी सावधानी से इस रोग पर पूरी तरह से नियंत्रण पाया जा सकता है। लक्षण होने पर बॉडी हाईड्रेट रखें। प्रचुर मात्रा में पानी व तरल पदार्थों का सेवन करें। संतुलित आहार जैसे हरी सब्जियां, फल, प्रोटीन, विटामिन का सेवन करें। बुखार व दर्द के लिए पैरासिटामाल का इस्तेमाल करें।
लक्षण-
बुखार आने के साथ ही बदन दर्द, जी मिचलाना, भूख न लगना, गले में सूजन व दर्द, दस्त लगना, जोड़ों में सूजन के साथ ही एक से दो दिन के भीतर मसूड़ों, चेहरे, जीभ, हाथ व पंजों में चकत्ते आ जाते हैं। अपने नाम की ही तरह टॉमेटो फ्लु होने पर त्वचा की सतह पर टमाटर जैसे लाल फोड़े निकलने लगे हैं, शरीर के अलग-अलग हिस्से पर होने वाले ये चकत्ते कुछ दिनों बाद खुद-ब-खुद ठीक होने लगते हैं।












Click it and Unblock the Notifications