Uttarakhand गुलदार का आतंक, बाइक से पति और बेटे के साथ जा महिला पर किया हमला, चारा लेने गई महिला को मार डाला
Uttarakhand Guldar's terror उत्तराखंड में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तरकाशी में चिन्यालीसौड के खालसी गांव में बाइक से मायके जा रही महिला को गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला गढवालगाड से अपने पति और बेटे के साथ बाइक से ज रही थी। रास्ते में गुलदार ने पीछे से महिला पर झपट्टा मार दिया। इसी इलाके में छह महीने पहले भी गांव में आंगनबाड़ी कार्यकत्री को गुलदार ने अपना निवाला बनाया था।
नैनीताल के भीमताल विकास खण्ड में आदमखोर गुलदार ने एक और महिला को मार डाला। गुलदार के दो दिन के भीतर दो महिलाओं को मार डालने की घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष है। जानकारी के अनुसार भीमताल ब्लॉक के ग्राम पंचायत पिनरो निवासी पुष्पा देवी घर के पास ही खेत में चारा काट रही थी, तभी गुलदार ने हमला कर दिया।
घास काट रही दूसरी महिला को घायल कर दिया। महिला पर गुलदार के हमले को देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया। तब तक गुलदार ने महिला को मार डाला था। शोर सुनकर गुलदार जंगल की ओर भाग गया। गांव के लोग शव लेकर पहुंचे। दो दिन पहले ही भीमताल ब्लॉक के ग्राम पंचायत मलुवाताल के तोक कसैला में बाघ द्वारा इंद्रा देवी पर हमला कर मार डाला था। इन दो घटनाओं के बाद पूरे क्षेत्र के ग्रामीणों में गुलदार का आतंक फैला हुआ है।
बीते बुधवार को दोपहर में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की ढेला रेंज के अंतर्गत सांवल्दे पूर्वी बीट में एक महिला पर बाघ ने हमला बोलकर उसे मौत के घाट उतारा था। कारगिल पटरानी निवासी 32 वर्षीय अनीता देवी गांव की ही दो अन्य महिलाओं के साथ जंगल में लकड़ी बीनने के लिए गई थी। इसी बीच जंगल में बाघ ने अनीता पर हमला बोल दिया और उसे जंगल में खदेड़ता हुआ ले गया। साथ की महिलाओं ने शोर मचाया तो लोगों ने आकर महिला का शव बरामद किया।












Click it and Unblock the Notifications