उत्तराखंड के 27 शहरों में बनेंगे ट्रेंचिंग ग्राउंड, सरकार ने जारी किए 30 करोड़
देहरादून। उत्तराखंड के 27 शहरी निकायों में ट्रेंचिंग ग्राउंड बनाने के लिए राज्य सरकार ने 30 करोड़ रुपए जारी किए हैं। वित्त सचिव अमित नेगी ने मंगलवार को शहरी विकास निदेशक को ये धनराशि जारी की है। उन्होंने बताया कि कचरे के बेहतर प्रबंधन के लिए 27 शहरी निकायों में ट्रंचिंग ग्राउंड बनाए जाने हैं, इसके लिए 30 करोड़ रुपए दिए जाने की सिफारिश चौथे राज्य वित्त आयोग ने की थी। जो अब जारी कर दिए गए हैं।

इसके अलावा देहरादून के हर्रावाला में 106 करोड़ की लागत से बनने वाले कैंसर अस्पताल की 0 करोड़ रुपए की पहली किश्त भी जारी कर दी गई है। हर्रावाला में 300 बेड का शकुंतला रानी सरदारी लाल ओबराय राजकीय मैटरनिटी कैंसर अस्पताल बनाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications