Uttarakhand Governor: बाल-बाल बचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, तकनीकी दिक्कत के बाद हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
Uttarakhand Governor: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) के हेलीकॉप्टर को आज एक तकनीकी खराबी के चलते आपातकालीन स्थिति में श्रीनगर में उतरना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उड़ान के दौरान पायलट को हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी समस्या महसूस हुई, जिसके बाद सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए श्रीनगर के जीवीके (GVK) हेलीपैड पर तत्काल इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
पौड़ी पुलिस के अनुसार, यह फैसला पूरी तरह से एहतियाती कदम के रूप में लिया गया था ताकि किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके। सुरक्षित लैंडिंग के बाद राज्यपाल को वहां से श्रीनगर स्थित पुलिस गेस्ट हाउस ले जाया गया। राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है और सभी सुरक्षित हैं। स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।













Click it and Unblock the Notifications