मोदी की दो गारंटी को उत्तराखंड सरकार पहले ही कर चुकी है पूरा,CM धामी ने ऐसे पूरा किया संकल्प
भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में जारी किए संकल्प पत्र में पूरे देश में समान नागरिक संहिता और नकल विरोधी कानून को लागू करने की बात की गई है। जिसे मोदी की गारंटी बताया गया है। पूरे देश में उत्तराखंड एक मात्र ऐसा राज्य है, जिसने मोदी की इन दो गारंटियों को पहले ही लागू कर दिया है। इसके साथ ही प्रदेश में लखपति योजना भी चल रही है। ऐसे में भाजपा की धामी सरकार इन दो बड़े संकल्प को लागू करने के बाद दूसरे राज्यों से आगे निकल गए हैं।

संकल्प पत्र को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा द्वारा जारी घोषणा पत्र में हर क्षेत्र के उदय की बात कही गई है। घोषणा पत्र में विकसित भारत का संकल्प लिया गया है। राज्य सरकार ने भी राज्य के हित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। जो उत्तराखंड को बेहतर और श्रेष्ट राज्य बनाने का मार्ग प्रशस्त करेंगे।
उन्होंने कहा 2022 विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में हमने समान नागरिक संहिता का संकल्प रखा था। जनता के आशीर्वाद से हमें सरकार में आने का अवसर मिला हमने मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए समान नागरिक संहिता विधेयक पारित कर दिया।
भाजपा द्वारा जारी संकल्प पत्र में पूरे देश के अंदर यूसीसी की जरूरत बताई है। यूसीसी को लागू करने की बात कही है। उत्तराखंड के अंदर से निकली समान नागरिक संहिता की गंगा देश के कोने कोने में पहुंचेगी। उन्होंने कहा नकल विरोधी कानून को भी संकल्प पत्र में स्थान दिया गया है। जिसे हम राज्य में पहले ही लागू कर चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में लैंड जिहाद पर कार्यवाही हुई है, प्रदेश में दंगारोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया हुआ है। उन्होंने कहा पिछले दिनों हमने अतिक्रमण हटाने के अभियान को जारी रखने की बात कही थी। जिसका कांग्रेस के लोगों ने दुष्प्रचार शुरू कर दिया है।
उन्होंने कहा उत्तराखंड के मूल स्वरूप को बिगाड़ने वाले, हमारी संस्कृति को नुकसान पहुंचाने वाले अतिक्रमण पर भी कांग्रेस राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा उत्तराखंड के मूल स्वरूप को किसी भी कीमत में खराब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा एक ओर हमारी सरकार मोदी जी के विकास की गारंटी वाली डबल इंजन की भाजपा सरकार है। दूसरी ओर भ्रष्टाचारियों और घोटालेबाजों की देश को लूटने की गारंटी वाली कांग्रेस है।
-
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
UDAN 2.0 Scheme: देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, केंद सरकार ने उड़ान-2.0 योजना को दी मंजूरी -
धामी सरकार के 4 साल: सीएम ने गिनाईं उपलब्धियां, 3.76 लाख करोड़ निवेश, 30 हजार नौकरी, देहरादून का होगा कायाकल्प -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट












Click it and Unblock the Notifications