उत्तराखंड स्थापना दिवस पर राज्य आंदोलनकारियों के लिए आई ये खुशखबरी, धामी सरकार देने जा रही बड़ी सौगात
उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों की मूलभूत सुविधाओं और राजकीय सेवा में आरक्षण को लेकर गठित प्रवर समिति ने आज अपनी रिपोर्ट स्पीकर ऋतु खंडूरी भूषण को सौंप दी है। इस अवसर पर प्रवर समिति के सभापति और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, समिति सदस्य विधायक विनोद चमोली और मुन्ना सिंह चौहान मौजूद रहे।

विधानसभा प्रवर समिति ने राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का ड्राफ्ट विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को सौंप दिया है। इसके बाद ही सरकार आरक्षण बिल पास कराने के लिए सत्र आहूत कर सकती है।
बता दें कि राजकीय सेवा में राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के लिए 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को लेकर विधानसभा की प्रवर समिति गठित की गई थी। विधानसभा में लाए गए क्षैतिज आरक्षण विधेयक पर विचार करने के लिए गठित प्रवर समिति का कार्यकाल अक्टूबर में दो माह के लिए बढ़ा दिया गया।
विधानसभा में पेश विधेयक पर चर्चा के दौरान उसे प्रवर समिति के हवाले कर दिया गया था। स्पीकर ने संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की अध्यक्षता में गठित समिति को 15 दिन में विचार कर सिफारिशें देने को कहा था। साथ ही सदन में आश्वासन दिया था कि समिति की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद राज्य आंदोलनकारियों के क्षैतिज आरक्षण बिल के लिए विस का विशेष सत्र आहूत किया जाएगा। अब ड्राफ्ट सौंपने के बाद विशेष सूत्र बुलाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications