उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर सीएम पुष्कर धामी ने शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित की
उत्तराखंड आज अपना 23 वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर प्रदेश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड स्थापना दिवस के मौके पर शहीद स्थल कचहरी परिसर देहरादूनमें उत्तराखंड राज्य के आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजतिल अर्पित की।

सीएम पुष्कर धामी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा
"राज्य आंदोलनकारियों के कठिन परिश्रम, प्रयासों, दृढ़ इच्छाशक्ति, संकल्प से ही उत्तरांखंड राज्य का निर्माण हुआ। उन्होंने कहा राज्य सरकारी शहीद आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप उत्तराखंड का विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है।"
सीएम धामी ने कहा उत्तराखंड राज्य स्थापना के बाद से निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में उत्तराखंड के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया। जिसका सकारात्मक नतीजा आज सबके सामने हैं।
सीएम ने कहा उतराखंड को विकल्प रहित संपल्प के मूल उद्देश्य के साथ राज्य को सर्वश्रेष्ठ बनाना है। इसके लिए हमारी सरकार संकल्पबद्ध है।
इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, विधायक श्रीखजान दास, राज्य आंदोलनकारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं सीएम धामी ने इस कार्यक्रम की फोटो शेयर करते हुए लिखा-
शौर्य-पराक्रम, नैसर्गिक सौंदर्य, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं पवित्र आध्यात्मिक स्थली देवभूमि उत्तराखण्ड के 24वें स्थापना दिवस के अवसर पर शहीद स्थल कचहरी, देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सीएम धामी ने उत्ताखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट लिखकर प्रदेशवासियों को बधाई भी दी। सीएम पुष्कर धामी ने लिखा-
राज्य स्थापना दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। आज के इस शुभ अवसर पर मैं उत्तराखंड राज्य निर्माण में अपना योगदान देने वाले सभी अमर शहीदों और राज्य आन्दोलनकारियों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं और सभी उत्तराखंड राज्यवासियों की सुख समृद्धि की कामना करता हूं..."उत्तराखंड में स्थापना उत्सव 3 नवंबर से ही शुरू हो चुका है। जिसका समापन आज 7 नवंबर को होगा।












Click it and Unblock the Notifications