उत्तराखंड के पहले खेल विश्वविद्यालय को मिले कुलपति और कुल सचिव, शिलान्यास की तैयारियां शुरू, जानिए कब

Uttarakhand sports university: उत्तराखंड को जल्द ही पहला खेल विश्वविद्यालय मिलने जा रहा है। इसके लिए सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश सरकार ने विशवविद्यालय के पहले कुलपति और कुल सचिव की नियुक्ति कर दी है। इसके साथ ही खेल मंत्री रेखा आर्या ने विश्वविद्यालय स्थापना के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त को विश्वविद्यालय के शिलान्यास की तैयारी की जा रही है। विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए तमाम प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए यह पदेन नियुक्तियां की गई है।राज्य सरकार ने हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय बनाने का निर्णय लिया है।

Uttarakhand first sports university Vice Chancellor Registrar preparation foundation stone know when

इस निर्णय के तहत आगामी राष्ट्रीय खेल दिवस यानी 29 अगस्त को खेल विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए शिलान्यास किया जाएगा है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने प्रदेश भर में 23 खेल अकादमी खोलने का भी निर्णय लिया है।

ऐसे में उत्तराखंड सरकार ने निर्णय लिया है कि राष्ट्रीय खेलों के दौरान प्रदेश के जिन आठ शहरों में खेल गतिविधियां संचालित की गई थी और खेल गतिविधियों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया था। वहीं पर ही खेल अकादमी खोली जाएगी। यानी प्रदेश के आठ शहरों में 23 खेल अकादमी खोली जाएंगी।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त को विश्वविद्यालय के शिलान्यास की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में शासन से विश्वविद्यालय के तीन पदों कुलपति कुलसचिव और वित्त नियंत्रक पर नियुक्ति कर दी गई है। फिलहाल विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा कुलपति जबकि खेल निदेशक आशीष चौहान कुल सचिव पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

इनके अलावा खेल निदेशालय के वित्त अधिकारी वीएन पांडे को विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक का कार्यभार सौंपा गया है। यह अस्थाई नियुक्तियां स्थाई पदाधिकारियों के नियुक्त होने तक या अधिकतम 1 साल तक के लिए की गई है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए तमाम प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए यह पदेन नियुक्तियां की गई है। खेल मंत्री ने कहा कि तीनों पदाधिकारी शुरुआत में विश्वविद्यालय की गतिविधियों को संचालित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+