उत्तराखंड में केदारनाथ क्षेत्र की पहाड़ियों पर मौसम की पहली बर्फबारी, सामने आई खूबसूरत तस्वीरें
केदारनाथ क्षेत्र की पहाड़ियों पर मौसम की पहली बर्फबारी
देहरादून, 20 सितंबर। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ क्षेत्र की पहाड़ियों पर मौसम की पहली बर्फबारी हुई। जिससे अचानक से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। ऐसे में जल्द ही सर्द मौसम आने के भी संकेत मिल रहे हैं।

चारों धामों में बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की पहाड़ियों में बर्फबारी
उत्तराखंड में मौसम में अब बदलाव आने लगा हैं। बारिश का क्रम जारी होने के साथ ही ठंडक का एहसास होने लगा है। इस बीच चारों धामों में बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की पहाड़ियों में बर्फबारी हो रही है। जिससे श्रद्धालुओं ने भी धामों में ठंडक बढ़ने की बात स्वीकारी है।
Uttarakhand | The first snowfall of the season witnessed on the hills of the Kedarnath region in the Rudraprayag district. pic.twitter.com/f4Kk27FQqL
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 20, 2022
पहाड़ों में ठंडक का असर मैदानी जिलों में पड़ने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो बारिश का क्रम फिलहाल थमने वाला नहीं है। मंगलवार को भी बारिश होती रही। अगले चार दिन प्रदेशभर में मौसम बिगड़े रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने प्रदेशभर में 24 सितंबर तक भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications