अवंतिका भट्ट के साथ शादी के बंधन में बंधे Saurabh Joshi, जानिए कब और कहां लिए सात फेरे, कौन-कौन हुए शामिल
Saurabh Joshi marriage उत्तराखंड के मशहूर ब्लॉगर सौरभ जोशी ने अपनी मंगेतर अवंतिका भट्ट से शादी कर ली है। सोशल मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बीते मंगलवार यानि 25 नवंबर को उन्होंने ऋषिकेश के तपोवन स्थित एक खूबसूरत रिजॉर्ट में सात फेरे ले लिए हैं।
शादी के फंक्शन को पूरी तरह से निजी रखा गया। जिसमें सिर्फ परिवारों के चुनिंदा सदस्य ही शामिल हुए। सौरभ ने बताया था कि उनकी शादी में 20 से 30 लोग ही शामिल हो रहे हैं। सौरभ ने पहले ही अपने ब्लॉग में सुरक्षा कारणों से शादी समारोह को बहुत निजी बताया था।

हालांकि उन्होंने शादी की डेट अब तक अपने ब्लॉग में रिवील नहीं किया है। अब मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सौरभ अवंतिका के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। समारोह की गोपनीयता इतनी सख्त थी कि दोनों के परिजनों के अलावा किसी को भी रिसॉर्ट में अंदर आने की अनुमति नहीं थी।
इससे पहले सौरभ ने एक ब्लॉग में अवंतिका के मेहंदी संगीत का वीडियो जारी किया था। इसमें सौरभ के परिवार के कई सदस्य नजर आए थे। जिसमें अवंतिका समेत परिजनों ने जमकर डांस किया। ये वीडियो हल्द्वानी में हुआ था। अब बताया जा रहा है कि ऋषिकेश के रिजॉर्ट में शादी सम्पन्न हो गई है। एक से दो दिन में सौरभ अपनी शादी का वीडियो जारी कर सकते हैं। जिसका उनके फैन्स को ब्रेसब्री से इंतजार है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मंगलवार की सुबह ही दोनों परिवार ऋषिकेश से सटे टिहरी जिले के तपोवन स्थित रिजॉर्ट पहुंच गए थे। विवाह पूरी तरह पहाड़ी रीति-रिवाजों और लोक परंपराओं के साथ संपन्न हुआ। सात फेरों से पहले परिवार के सदस्यों ने पारंपरिक लोकगीत गाया।
बता दें कि सौरभ ने अपने पिता के दोस्त की बेटी अवंतिका के साथ सगाई की थी। दोनों परिवार एक दूसरे को पहले ही जानते थे। अवंतिका कई बार सौरभ के वीडियो में एक साथ नजर भी आ चुकी हैं। हालांकि सगाई होने के बाद दोनों ने कंफर्म नहीं किया और लंबे समय तक नाम और पहचान को गुप्त रखा।
शादी से कुछ दिन पहले ही सौरभ ने अवंतिका के बारे में बताया। अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। सौरभ ने यूट्यूबर बनकर जो लोकप्रियता हासिल की, वह उत्तराखंड ही नहीं पूरे देश के लिए मिसाल बन गई है। सौरभ की गिनती देश के बड़े यूट्यूबर में होती है।












Click it and Unblock the Notifications