38 वें राष्ट्रीय खेल में उत्तराखंंड का शानदार प्रदर्शन जारी, पदक तालिका में कौन कहां पर पहुंचा
38th National Games: 38 वें राष्ट्रीय खेल की विभिन्न प्रतिस्पर्धा में प्रदेश के खिलाड़ियों ने 17 गोल्ड मेडल, 26 सिल्वर मेडल और 32 कांस्य पदक हासिल किये हैं, कुल 75 पदक हासिल करने के साथ ही उत्तराखंड सातवें स्थान पर हैं। पिछले राष्ट्रीय खेल में उत्तराखंड 25वें स्थान हासिल किया था।
हरियाणा पदक तालिका में 113 पदकों के साथ चौथे नंबर पर है। जिसमें 29 स्वर्ण, 40 रजत और 44 कांस्य पदक शामिल हैं। कर्नाटक 33 स्वर्ण के साथ कुल 75 पदक के साथ तीसरे नंबर है। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र के 41 स्वर्ण, 52 रजत व 53 कांस्य सहित कुल 146 पदक हैं। वहीं पहले नंबर पर एसएससीबी के 54 स्वर्ण के साथ कुल 97 पदक हैं।

शिवपुरी में गंगा नदी के तट पर आयोजित बीच कबड्डी में राजस्थान और हरियाणा की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। जबकि उत्तराखंड की टीम को कांस्य पदक मिला। सेमीफाइनल 01 महिला वर्ग में हरियाणा और हिमाचल के मध्य खेला गया। इसमें हरियाणा की टीम ने 44 और हिमाचल की टीम ने 34 अंक बनाए।
हरियाणा के टीम ने फाइनल मुकाबले में खेलने के लिए जगह बनाई। वही पुरुष वर्ग में सेमीफाइनल 01 राजस्थान और उत्तर प्रदेश के मध्य खेला गया। इसमें राजस्थान के टीम ने 44 और उत्तर प्रदेश की टीम ने 41 अंक बनाए। इस मुकाबले में राजस्थान की टीम ने फाइनल में खेलने के लिए जगह बनाई। वही महिला वर्ग में सेमीफाइनल 02 उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मध्य खेला गया। जिसमें उत्तर प्रदेश की टीम ने 50 और उत्तराखंड की टीम ने 33 अंक बनाए। उत्तर प्रदेश की टीम फाइनल में खेलने के लिए जगह बनाई।
वहीं पुरुष वर्ग में सेमीफाइनल 02 हरियाणा और उत्तराखंड के मध्य खेला गया। जिसमें हरियाणा का टीम ने 44 और उत्तराखंड की टीम ने 42 अंक बनाए। हरियाणा के टीम ने फाइनल में खेलने के लिए जगह बनाई। महिला वर्ग में फाइनल मुकाबला हरियाणा और उत्तर प्रदेश की टीम के मध्य हुआ। जिसमें हरियाणा की टीम ने 34 और उत्तर प्रदेश की टीम ने 33 अंक बनाए।
हरियाणा की टीम ने एक अंक से जीत हासिल कर स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं पुरुष वर्ग में फाइनल मुकाबला राजस्थान और हरियाणा की टीम के मध्य हुआ। इसमें राजस्थान की टीम ने 44 और हरियाणा के टीम ने 42 अंक बनाए। राजस्थान की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं पुरुष वर्ग में हरियाणा की टीम को रजत पदक मिला। जबकि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की टीम को कांस्य पदक मिला। वहीं महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश की टीम को रजत पदक और उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की टीम को कांस्य पदक मिला।












Click it and Unblock the Notifications