Uttarakhand Election Result 2022: 6 बजे तक की गिनती में उत्तराखंड में कौन आगे, जानिए
Uttarakhand: 6 बजे तक की गिनती में उत्तराखंड में कौन आगे, जानिए
देहरादून, 10 मार्च: एग्जिट पोल की हलचल और सियासी उठापटक के बीच आज उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी हो चुकी है। पोस्ट बैलेट की गिनती पूरी होने के बाद ईवीएम से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। फिलहाल जो उत्ताखंड से रूझान सामने आ रहे है उसमें भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है। हालांकि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी खटीमा सीट से पीछे चल रहे हैं। आपको बता दें, मतगणना को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। ऐसे में हम आपको यूपी विधानसभा चुनाव से जुड़े हर घंटे के अपडेट देंगे।

शाम के छह बज चुके है औऱ उत्तराखंड में अब तक सामने आए परिणाम के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी 27 सीटों पर जीत चुकी है और 20 सीटों पर आगे चल रही है। जिसके परिणाम भी जल्द ही सामने आ जाएंगे। इस परिणाम के बाद बीजेपी ने उत्तराखंड में एक बार कांग्रेस तो एक बार भाजपा आएगी वाला मिथक भी तोड़ दिया है। तो वहीं, कांग्रेस पार्टी 11 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और 8 सीटों पर आगे चल रही है। बहुजन समाज पार्टी एक सीट पर जीत चुकी है तो एक सीट पर आगे चल ही है। निर्दिलय प्रत्याशी 2 सीटों पर आगे चल रहे है।
चार बजे तक मतगणना के बाद उत्तराखंड में अब तक सामने आए परिणाम के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी बहुमत हासिल करने की ओर तेजी से कदम बढ़ा रही है। साथ ही, बीजेपी ने उत्तराखंड में एक बार कांग्रेस तो एक बार भाजपा आएगी वाला मिथक भी तोड़ दिया है। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जारी नतीजों के मुताबिक बीजेपी 4 सीटों पर जीत चुकी है औऱ 44 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, 3 सीटों पर जीत चुकी है और 15 सीटों पर आगे चल रही है। बहुजन समाज पार्टी और निर्दिलय प्रत्याशी 2-2 सीटों पर आगे चल रहे है। हालांकि, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी कांग्रेस के भुवन चंद्र कापरी 6,951 मतों से चुनाव हार गए है।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में तीन बजे तक की मतगणना के रुझान सामने आ गए है। इन रुझानों की मानें तो भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में एक बार फिर प्रचंड बहुमत हासिल कर लिया है। चुनाव आयोग के अनुसार, उत्तराखंड में बीजेपी 48 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 18, बीएसपी 2 और निर्दलीय 2 सीटों पर आगे चल रहे हैं। हालांकि, उत्तराखंड में तीनों सीएम चेहरे बीजेपी से पुष्कर सिंह धामी, कांग्रेस से हरीश रावत और आप से अजय कोठियाल अपनी-अपनी सीटों से पीछे चल रहे हैं। खटीमा सीट की बात करे तो पुष्कर सिंह धामी 6,549 वोटों से पीछे चल रहे है।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में दोपहर एक बजे तक की मतगणना के बाद शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में एक बार फिर प्रचंड बहुमत हासिल कर लिया है। चुनाव आयोग के अनुसार शुरुआती रुझानों की मानें तो उत्तराखंड में बीजेपी 46 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 21, बीएसपी 1 और निर्दलीय 2 सीटों पर आगे चल रहे हैं। हालांकि, उत्तराखंड में तीनों सीएम चेहरे बीजेपी से पुष्कर सिंह धामी, कांग्रेस से हरीश रावत और आप से अजय कोठियाल अपनी-अपनी सीटों से पीछे चल रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उत्तराखंड में एक बार फिर से बहुमत हासिल कर लिया है। चुनाव आयोग के अनुसार शुरुआती रुझानों की मानें तो उत्तराखंड में बीजेपी 42 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 24, बीएसपी 2 और निर्दलीय 2 सीटों पर आगे चल रहे हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी खटीमा सीट से पीछे चल रहे हैं। वे इस सीट से 2 बार के विधायक हैं। वहीं, कांग्रेस के सीएम चेहरा हरीश रावत भी लाल कुआं सीट पर 12,048 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
11 बजे तक की मतगणना के बाद उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है। चुनाव आयोग के अनुसार शुरुआती रुझानों की मानें तो उत्तराखंड में बीजेपी 44 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 21, बीएसपी 2 और निर्दलीय 2 सीटों पर आगे चल रहे हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी खटीमा सीट पर 954 वोटो से पीछे चल रहे हैं। तो वहीं, कांग्रेस के सीएम चेहरा हरीश रावत भी लाल कुआं सीट से 8616 वोट से पीछे चल रहे हैं।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में सुबह 10 बजे तक की मतगणना के बाद शुरूआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में एक बार फिर से बहुमत हासिल कर लिया है। चुनाव आयोग के अनुसार शुरुआती रुझानों की मानें तो उत्तराखंड में बीजेपी 33 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 18, बीएसपी 2 और निर्दलीय 2 सीटों पर आगे चल रहे हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी खटीमा सीट से पीछे चल रहे हैं। वे इस सीट से 2 बार के विधायक हैं। वहीं, कांग्रेस के सीएम चेहरा हरीश रावत भी लाल कुआं सीट से पीछे चल रहे हैं।
सुबह के 09 बज चुके है और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के शुरूआती रूझानों में भारतीय जनता पार्टी 28 सीटों पर अपनी बढ़त बनाए हुए है। वहीं, कांग्रेस ने 24 सीटों पर अपनी बढ़त बनाई हुई है।
-
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
आम जनता को राहत! इन प्रोडक्ट पर Customs Duty खत्म, बाजार जाने से पहले चेक करें क्या होगा सस्ता? -
IPL 2026 के बीच दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक आखिर क्यों लिया यह फैसला? -
रहस्यमयी तरीके से कहां गायब हुईं 'वीराना' की भूतनी Jasmine Dhunna? 38 साल से हैं लापता, अनसुलझे हैं 3 सवाल -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा?












Click it and Unblock the Notifications