उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे दो पीएम श्री स्कूल, दूसरे स्कूलों के लिए होंगे मॉडल, ये होगी खासियत
उत्तराखंड के हर ब्लॉक में दो पीएम श्री स्कूल बनेंगे
देहरादून, 13 अगस्त। उत्तराखंड के हर ब्लॉक में दो पीएम श्री स्कूल बनेंगे। इन स्कूलों में एक प्राथमिक स्कूल और दूसरा इंटरमीडिएट कॉलेज होगा। सरकार की और से सरकारी स्कूलों में से कुछ स्कूलों को चिह्रिनत कर इन स्कूलों को पीएम श्री स्कूल बनाया जाएगा। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा है कि इन स्कूलों में जरूरी सुविधाएं होंगी। ये स्कूल नई शिक्षा नीति के मानकों को पूरा करने वाले मॉडल स्कूल होंगे।

नई शिक्षा नीति लागू ,आधुनिक शिक्षा पर जोर
केंद्र सरकार की ओर से देश में शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। हाल ही नई शिक्षा नीति को भी लागू किया गया है। जिसमें आधुनिक शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में अब देशभर में पीएम श्री स्कूल खोले जाने हैं। पीएम श्री स्कूल के जरिए शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाए जाने की योजना है। पीएम श्री स्कूल छात्रों के उज्जवल भविष्य को लेकर खोले जाएंगे। जो आधुनिक सुविधाओं से युक्त होंगे और नेशनल एजुकेशन पॉलिसी की प्रयोगशाला होंगे। इन स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त किया जाएगा। इन स्कूलों की खास बात ये होगी कि इसमें सभी भाषाओं पर जोर दिया जाएगा। क्योंकि सरकार के अनुसार कोई भी भाषा हिन्दी या अंग्रेजी से कमतर नहीं है। इन स्कूलों को मॉडल स्कूल की ओर तैयार किया जाएगा और स्कूलों का नाम पीएम श्री स्कूल होगा। इन स्कूलों में सिर्फ किताबी शिक्षा ही नहीं दी जाएगी। बल्कि इसके साथ ही स्किल एजुकेशन पर भी खास ध्यान दिया जाएगा। इन स्कूलों को और बेहतर कैसे किया जाए, इस पर भी सभी राज्यों से सुझाव मांगे गए हैं। ऐसे में सरकार इन स्कूलों को मॉडल स्कूलों के तौर पर विकसित करेगी। उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा है कि इन स्कूलों में जरूरी सुविधाएं होंगी। ये स्कूल नई शिक्षा नीति के मानकों को पूरा करने वाले मॉडल स्कूल होंगे। उत्तराखंड के हर ब्लॉक में दो पीएम श्री स्कूल बनेंगे। इन स्कूलों में एक प्राथमिक स्कूल और दूसरा इंटरमीडिएट कॉलेज होगा।












Click it and Unblock the Notifications