कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तराखंड डीजीपी का बड़ा फैसला, कोविड के चलते इस साल नहीं होगी यात्रा

कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तराखंड डीजीपी का बड़ा फैसला, कोविड के चलते इस साल नहीं होगी यात्रा

देहरादून, 06 जुलाई: कांवड़ यात्रा को लेकर आज यानी मंगलवार छह जुलाई को उत्तराखंड के डीजीपी अशोकर कुमार ने आठ राज्यों के पुलिस अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में फैसला लिया गया कि इस साल भी कांवड़ यात्रा का आयोजन नहीं होगा। इस दौरान उन्होंने दूसरे राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि वे यहां ना आएं, क्योंकि मेले का आयोजन नहीं किया जाएगा। ऐसे में यहां जो भी आएगा हो सकता है उसे 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया जाए।

Uttarakhand DGP Ashok Kumar said there will be no Kanwar Yatra this year due to pandemic

कांवड़ यात्रा को लेकर देहरादून पुलिस मुख्यालय पर आज उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के पुलिस अधिकारी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उत्तराखंड के डीजीपी अशोकर कुमार ने कहा, 'साल 2020 की तरह इस साल भी कोरोना के चलते उत्तराखंड सरकार ने कांवड यात्रा को प्रतिबंधित किया है। हम सब से अपील करते हैं कि हमारा सहयोग करें और अपने स्थानीय मंदिरों में जलाभिषेक करें। कांवड़ यात्रा प्रतिबंधित होने की वजह से हरिद्वार ना आएं। अगर आप हरिद्वार आते है तो हमें कार्रवाई करनी पड़ेगी। ऐसे में यहां जो भी आएगा उसे 14 दिन के लिए क्वारंटीन भी किया जा सकता है।

हर साल आते है श्रद्धालु
कांवड़ यात्रा के समय हर साल लाखों शिवभक्त उत्ताखंड में गोमुख, देवप्रयाग, श्रीषिकेश और हरिद्वार आते है। यहां से वो गंगाजल ले जाते है और शिवरात्रि के दिन इस गंगा जल से भगवान शिव का अभिषेक करते हुए है। हालांकि, इस बार उत्तराखंड सरकार ने फैसला किया है कि कोविड 19 के चलते मेले का आयोजन नहीं किया जाएगा।

योगी सरकार ने कही यह बात
बता दें कि 25 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है और भगवान शिव के भक्त गंगाजल लेने के लिए गोमुख, देवप्रयाग, श्रीषिकेश और हरिद्वार आते है। लेकिन, उत्तराखंड सरकार ने इस बार कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी है। यात्रा पर रोक लगाने से शिवभक्त मायूस नजर आए। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी सरकार ने कांवड़ यात्रा के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे दिए है। सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि वो पड़ोसी राज्यों से संवाद स्थापित करें और कांवड़ यात्रा का सुचारू रूप से चलाया जाए। दरअसल, योगी सरकार हर साल कांवड़ियों के लिए विशेष इंतजाम भी करती रही है। इसके लिए उन्हें जगह-जगह पानी, आराम की सुविधा के साथ ही उनके स्वागत में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा आदि भी की जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+