Uttarakhand weather उमस गर्मी से परेशान, इन जिलों को मिल सकती है राहत, भारी बारिश के भी आसार, जानिए कहां और कब
Uttarakhand weather उत्तराखंड में बीते तीन दिनों से बारिश से राहत मिली हुई है। दिन में चटक धूप परेशान कर रही है। जिससे उमस और गर्मी तेवर दिखा रही है। इस बीच मौसम विभाग ने 25 सितंबर से भारी बारिश होने के आसार जताए हैं। जिसको लेकर प्रशासन फिर से अलर्ट हो गया है।
बारिश का ये सिलसिला पूरे सितंबर माह तक रह सकता है। ऐसे में बारिश से फिलहाल लंबे समय तक राहत नहीं मिलने जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि कुछ दिन मौसम शुष्क रहने के बाद उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है। 25 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

गुरुवार से बारिश का अलर्ट है, जो कि फिर से डरा रहा है। ऐसे में गर्मी से तो राहत मिलेगी, लेकिन बारिश से नुकसान का डर भी सताने लगा है। बीते रविवार से देहरादून समेत कई इलाकों में तेज धूप पड़ रही है। जिससे उमस का भी एहसास हो रहा है। आज बुधवार को भी अधिकतम इलाकों में ऐसा ही मौसम रह सकता है। देहरादून में मंगलवार का दिन उमस भरी गर्मी वाला रहा।
चटक धूप निकलने के चलते अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री इजाफे के साथ 34.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री बढ़ोतरी के साथ 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मासूनन की बारिश पिछले दो महिनें में आफत बनकर आई तो अब बारिश न होने से गर्मी पसीने छुड़ा रही है।
अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज शुष्क बना रहने का अनुमान है। हालांकि देहरादून सहित सात जिलों में हल्की बौछार पढ़ने के आसान है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र ने आज प्रदेश के पर्वतीय इलाकों के साथ ही देहरादून में भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। आज देहरादून, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में हल्की बारिश होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications