Uttarakhand weather today: सुबह मौसम खुला लेकिन आज भी बारिश का अलर्ट, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम, कब तक है राहत

Uttarakhand weather today: उत्तराखंड में जून के महिनें में बारिश का दौर जारी है, जो कि आने वाले समय में भी जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। आज की मौसम की बात करें तो देहरादून में आज मौसम खुला है।

बीते ​कुछ दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी था, जो कि आज सुबह रूका हुआ। हल्की घूप खिली हुई है। मौसम विभाग ने आज भी देहरादून में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी राज्य के 11 जिलों में बारिश होगी।

Uttarakhand dehradun weather today cleared morning rain alert today too know how future relief

उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में 4 जिलों में कुछ स्थानों पर बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश होगी। वहीं 2 जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। गढ़वाल मंडल के जिन 4 जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जारी किया गया है, उनमें उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और देहरादून जिले शामिल हैं।

जिन 2 जिलों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ बारिश का अनुमान है, उनमें टिहरी गढ़वाल और पौड़ी जिले शामिल हैं। कुमाऊं मंडल में जिन 4 जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है, उनमें अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल शामिल हैं, जिस 1 जिले में कहीं-कहीं मध्यम बारिश होगी वो चंपावत है।

मौसम विभाग ने कल यानी शुक्रवार 6 जून का मौसम का अनुमान भी जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होगी। इस दौरान बादल भी गरजेंगे। बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने आज भी देहरादून में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में इस साल प्री-मानसून की बारिश ने मई के साथ अब जून की गर्मी से भी राहत दिलाई है। साथ ही बीते 10 सालों में यह पहली बार है कि जून के पहले सप्ताह में मौसम इतना ठंडा हुआ है। अकेले दून की बात करें तो जून में दूसरी बार अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+