Uttarakhand weather दो दिन बारिश से राहत, फिर डराएगा मौसम, भारी बारिश का अलर्ट, जानिए कब और कहां
Uttarakhand weather: उत्तराखंड में बीते दो दिनों से मानसून की बारिश पर ब्रेक लगा हुआ है, जिससे देहरादून समेत कई इलाकों में दिनभर उमस परेशान कर रही है। आज भी तेज धूप और गर्मी परेशान कर सकती है। इस बीच मौसम विभाग ने 24 सितंबर बुधवार से फिर भारी बारिश की संभावना जताई है। जिससे फिर लोग डरे हुए हैं।
बता दें कि अगस्त माह से लगातार बारिश कहर बनकर बरस रही है। देहरादून से लेकर पहाड़ी इलाकों में बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। राहत बचाव कार्य करने वाली एजेंसियां अब तक प्रभावित इलाकों में काम कर रही हैं। ऐसे में फिर से बारिश का अलर्ट डराने वाला है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज (मंगलवार) राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ एवं नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा औऱ गर्जन के साथ बौछार होने की संभावना है। जबकि प्रदेश के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बारिश से आफत के बाद बीते दो दिनों से बारिश से राहत है। लेकिन 24 सितंबर से एक बार फिर पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।
24 सितंबर को उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग चमोली बागेश्वर पिथौरागढ़ नैनीताल और चंपावत में आकाशी बिजली चमकने और तीव्र बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 30 सितंबर से 1 अक्टूबर तक मौसम की विदाई होने की संभावना जताई है।
देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 23 सितंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। मंगलवार को देहरादून में तेज धूप लगी हुई है। सोमवार को भी दिनभर तेज धूप ने लोगों को खूब परेशान किया। जिससे तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून की विदाई के लिए अभी इंतजार करना होगा। माना जा रहा है कि 30 सितंबर तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। दो माह से हो रही बारिश से पहाड़ से मैदान तक लोग डरे हुए हैं। ऐसे में अब सबाको मानसून की विदाई का इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications