उत्तराखंड को मिलेंगे दो सैनिक स्कूल, कुमाऊं और गढ़वाल के इन स्कूलों का किया गया है चयन

कुमाऊं रूद्रपुर और गढ़वाल देहरादून में सैनिक स्कूल खुलेंगे

देहरादून, 7 सितंबर। उत्तराखंड में जल्द ही दो सैनिक स्कूल की सौगात मिलने जा रही है। इसके लिए देहरादून और रुद्रपुर को चुना गया है। राज्य के कुमाऊं और गढ़वाल में खुलेगा एक-एक सैनिक स्कूल खुलेगा। कुमाऊं मंडल में रूद्रपुर और गढ़वाल मंडल देहरादून में सैनिक स्कूल खुलेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य सचिव डॉ एसएस संधु अध्यक्षता में हुई बैठक में इन प्रस्तावों पर फैसला ले लिया गया है। प्रदेश में अभी मात्र एक सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में है। जिसका पूरा संचालन रक्षा मंत्रालय करता है। प्रदेश में सैनिक स्कूल खोलने के लिए केंद्र सरकार की ओर से अनुदान दिया जाएगा। इससे जरूरी संसाधन जुटाए जा सकेंगे।

Uttarakhand dehradun rudrapur get two Sainik Schools Kumaon and Garhwal have been selected

देहरादून और रुद्रपुर में स्कूल सभी मानकों को पूरा कर रहे

केंद्र सरकार की ओर से देश भर में 100 सैनिक स्कूल खोले जाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए राज्यों से मानकों को पूरा करने वाले स्कूूलों के प्रस्ताव मांगे गए थे। उत्तराखंड में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देहरादून और एएन झा इंटर कालेज रुद्रपुर सैनिक स्कूल के लिए तकरीबन सभी मानकों को पूरा कर रहे हैं। दोनों का प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा जा रहा है। प्रस्ताव भेजे जाने के बाद केंद्र की टीम संबंधित स्कूलों का निरीक्षण करेगी। रक्षा मंत्रालय ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए देशभर के जिन 21 नए सैनिक स्कूलों को खोलने की मंजूरी दी थी, उसमें देहरादून के भाऊवाला में स्थित जीआरडी वर्ल्ड स्कूल भी शामिल था, लेकिन स्कूल की मान्यता संबंधी शिकायत पर इसमें प्रवेश को स्थगित रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+