मामूली विवाद पर ग्रामीणों पर फायर झोंका, पुलिस को हल्के में लेना पड़ा महंगा, एसएसपी ने पूरा स्टॉफ किया अटैच

देहरादून के विधौली में ग्रामीणों पर फायर झोंकने की घटना

देहरादून, 15 अगस्त। देहरादून के प्रेमनगर इलाके के विधौली में ग्रामीणों पर फायर झोंकने की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इस घटना को हल्के में लेना पुलिसकर्मियों को महंगा पड़ गया। मामले में दून के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने चौकी इंचार्ज सहित पूरे स्टॉफ को प्रेमनगर थाने से अटैच कर वहां नया स्टॉफ तैनात कर दिया है।

uttarakhand dehradun police ssp Fire was hurled at the villagers over a minor dispute,attached staff

मामूली विवाद में बदमाशों ने ग्रामीणों के साथ मारपीट कर फायरिंग की थी

प्राप्त जानकारी के अनुसार दो दिन पहले विधौली में मामूली विवाद में बदमाशों ने ग्रामीणों के साथ मारपीट कर फायरिंग की थी। जिस की शिकायत पुलिस चौकी में की गई। जिस पिस्टल से फायर किए गए थे, उसे भी छीनकर पुलिस को सौंप दिया था। आरोप है कि इसके बावजूद पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया और अगले दिन बिना कार्रवाई के पिस्टल वापस कर दी। बदमाशों ने रविवार को फिर से ग्रामीणों के साथ मारपीट कर फायर झोंक दिए। ग्रामीणों का आरोप है कि बदमाशों ने फोन पर धमकी दी थी। इसकी शिकायत भी पुलिस से की गई थी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने चौकी इंचार्ज जगमोहन राणा समेत पूरे स्टॉफ को थाना प्रेमनगर अटैच कर दिया। साथ ही चौकी में नया स्टॉफ तैनात करने के निर्देश दिए।

सड़क से बाइक हटाने को लेकर कहासुनी हो गई थी
रविवार को कुछ बदमाशों ने विधौली में ग्रामीणों के साथ मारपीट की और फायर भी झोंके। मौके पर भीड़ जुटने के बाद बदमाश धमकी देकर भाग निकले। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रेमनगर थाने का घेराव कर हंगामा किया। ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी समेत 12 लोगों गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि विधौली गांव में रिजॉर्ट चलाने वाले हरियाणा निवासी अनिल शर्मा उर्फ मोनू पंडित की दो दिन पहले एक ग्रामीण के साथ सड़क से बाइक हटाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। उसने साथियों के साथ मिलकर ग्रामीण राजेश और राकेश की पिटाई कर दी थी। अन्य ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी फायर झोंककर फरार हो गए थे। रविवार को उसी विवाद को लेकर अनिल शर्मा गाड़ियों में अपने साथी लेकर विधौली पहुंचा। उसने साथियों के साथ दुकानों को घेर लिया और वहां मौजूद लोगों से मारपीट करने लगा। सूचना पर ग्राम प्रधान धीरज सिंह गुलेरिया पहुंचे। इसी बीच आरोपियों ने उन पर भी जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। किसी तरह वह बच गए। बदमाश फायर झोंकते हुए फिर आने की धमकी देकर भाग निकले। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर प्रेमनगर थाने पहुंच गए। उन्होंने थाने का घेराव कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। हंगामे की सूचना पर एसपी सिटी सरिता डोबाल मौके पर पहुंचीं। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। देर रात आरोपी अनिल शर्मा समेत 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+