पूजा पाठ करने से टोकती थी पत्नी, मां, पत्नी और 3 मासूम बेटियों को उतारा मौत के घाट
दून में एक व्यक्ति ने की अपने परिवार के 5 सदस्यों की हत्या
देहरादून, 29 अगस्त। देहरादून के थाना रानीपोखरी इलाके में एक व्यक्ति के अपने ही परिवार के 5 सदस्यों को नृशंस हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि आरोपी अक्सर पूजा पाठ करता रहता था। जिस पर अक्सर पत्नी से विवाद होता था। आज भी पत्नी ने टोका तो आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दे दिया। आरोपी मूल रूप से बांदा यूपी का रहने वाला है। आरोपी ने अपनी मां, पत्नी और 3 मासूम बेटियों को चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।
Recommended Video

आरोपी मूल रूप से बांदा उत्तर प्रदेश के का रहने वाला
प्राप्त जानकारी के अनुसार रानीपोखरी के नागाघेर में एक व्यक्ति ने अपने परिवार के 5 सदस्यों की नृशंस हत्या कर दी। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ने गला रेतकर अपने परिजनों की हत्या कर दी है। सूचना पर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से घटना में प्रयुक्त किए गए चाकू को बरामद किया गया है। आरोपी की पहचान महेश कुमार पुत्र दिनेश कुमार निवासी इलाहाबाद रोड थाना अतहराए जिला बांदाए उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। जिसने अपनी 75 वर्षीय माताए 36 वर्षीय पत्नी और 9, 11,13 वर्ष की तीन पुत्रियों की गला रेत कर हत्या की है। मृतकों के नाम बीतन देवी उम्र 75 वर्ष माताजी, नीतू देवी उम्र 36 वर्ष पत्नी, अपर्णा उम्र 13 वर्ष पुत्री, अन्नपूर्णा उम्र 9 वर्ष पुत्री, स्वर्णा उर्फ गुल्लों उम्र 11 वर्ष पुत्री। जांच पड़ताल और आरोपी से पूछताछ के बाद एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि आरोपी पूजा पाठ करता रहता था। जिसको लेकर पत्नी से उसकी कहासुनी होती रहती थी। आज सुबह जब आरोपी पूजा पाठ कर रहा था तो पत्नी ने टोकते हुए नाश्ता तैयार करने में मदद करने की बात कही। जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर पूरे परिवार को खत्म कर दिया। आरोपी की एक बेटी ऋषिकेश में परिजन के घर पर थी। जिस वजह से परिवार में अब वही बची हुई है। इस दौरान ये बात सामने आई है कि आरोपी की मां दिमागी तौर पर अस्वस्थ थी, वहीं उसकी एक बेटी भी दिव्यांग थी।












Click it and Unblock the Notifications