Uttarakhand Weather: गर्मी दिखाएगी तेवर, मानसून को लेकर भी आया बड़ा अपडेट, जानिए कब तक

UTTARAKHAND Weather Update NEWS: उत्तराखंड में अब गर्मी अपना तेवर दिखाना शुरू करेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने आज (सोमवार) से प्रदेश भर में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आज कहीं कहीं गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना भी जताई है। हालांकि मौसम विभाग ने बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। तेज धूप के खिलने से मैदानों से लेकर पहाड़ों तक गर्मी परेशान करेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 12 से 15 मई तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।

Uttarakhand dehradun kedarnath Weather update Heat show power big update come monsoon know when

हालांकि पर्वतीय इलाकों में आज सोमवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। बता दें कि पिछले दो हफ्तों से देहरादून समेत पहाड़ों में मौसम में काफी बदलाव देखने को​ मिला, जब बारिश का क्रम लगातार जारी रहा। अब मौसम विभाग ने एक बार फिर गर्मी के तेवर दिखाने की संभावना जताई है। देहरादून में भी आज मौसम शुष्क बना हुआ है।

इस बीच मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आज कहीं कहीं गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना भी जताई है। हालांकि मौसम विभाग ने बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। देहरादून में आज आसमान मुख्यत: साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय गरज के साथ बादल विकसित होने के साथ ही हल्की बारिश हो सकती है।

उधर उत्तराखंड में 15 से 20 जून तक मानसून पहुंचने की संभावना है। लेकिन इससे पहले प्री-मानसूनी बारिश लोगों की परेशानियों को बढ़ा सकती है। पिछले दस दिन में प्रदेशभर में सामान्य से दोगुनी वर्षा हो चुकी है। हरिद्वार, देहरादून में तो चार गुना वर्षा दर्ज की गई।

केवल नैनीताल में ही मेघ सामान्य से कम बरसे हैं। अब जून मध्य में मानसून के उत्तराखंड में दस्तक देने की उम्मीद है। जिससे पहले भी रुक-रुककर वर्षा के दौर हो सकते हैं। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में इन दिनों बौछारों का सिलसिला बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+