Uttarakhand weather: बदल रहा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी, जानिए कहां मिलेगी राहत
Uttarakhand weather news: उत्तराखंड में आज से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में आज से बारिश का क्रम जारी रहेगा। जिसके लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो 23 मई तक प्रदेशभर में मौसम की यही स्थिति रहेगी।
पर्वतीय इलाकों में आज (मंगलवार) भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ बिजली चमकने और तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत, पौड़ी, हरिद्वार, अल्मोड़ा, टिहरी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। बता दें कि देहरादून में भी मौसम शुष्क बना हुआ है। सुबह बादल निकलने के बाद दोपहर तक प्रचंड गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा हे।
फिलहाल गर्मी से किसी तरह की राहत मिलने की संभावना नजर नहीं आ रही है। चारों धामों में रूक रूक कर बारिश हो रही है। जिससे ठंड का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। देहरादून मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपद के कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है।
साथ ही गरज के साथ बारिश, आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि के साथ ही झोंकेदार हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चलने का अंदेशा भी जताया गया है।अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर में भी कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है, जबकि हरिद्वार जिले में मौसम शुष्क रहेगा। देहरादून में आसमान साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ बादल विकसित होकर बरस सकते हैं। सोमवार को चमोली, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग समेत कई पहाड़ी जिलों में बारिश से मौसम में बदलाव देखने को मिला।












Click it and Unblock the Notifications