दून में बैठकर विदेशियों को लगा रहे ऐसे चूना, इंटरनेशनल फर्जी कॉल सेंटर से सवा करोड़ से ज्यादा कैश बरामद
फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर के जरिए विदेशियों के साथ फ्रॉड का खुलासा
देहरादून, 22 जुलाई। एसटीएफ ने देहरादून में एक ऐसे इंटरनेशनल फर्जी कॉल सेंटर का भांडाफोड किया है। जो कि माइक्रोसॉफ्ट आनलाईन सपोटर बन कर फर्जी हैल्पलाईन नम्बर के जरिए विदेशी नागरिको को ड़ायलर सॉफ्टवेयर के माध्यम से ट्रोजन वायरस लैप्टॉप रिपेयरिंग आदि सेवायें देने के एवज में क्यूआर कोड़ के माध्यम से फ्रॉड कर रहे थे। एसटीएफ ने मौके से 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसटीएफ ने मौके से इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के अलावा 1 करोड़ 26 लाख 51 हजार 500 रुपए की नगदी बरामद की है।

ए टू जेड नाम से चला रहे थे सेंटर
एजुकेशन हब के नाम से फेमस देहरादून अब फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का हब बनता जा रहा है। एक साल में ही देहरादून में 5 ऐसे फर्जी कॉल सेंटर का भांड़ाफोड किया है। इस बार एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस को लगातार दून में ऐसे फर्जी कॉल सेंटर संचालित होने के इनपुट मिल रहे थे, जो कि विदेशी नागरिक बनकर विभिन्न तरीकों से आम जनता को ठग रहे हैं। सूचना के आधार पर एसटीएफ ने एमकेपी चौक के पास से एक तीन मन्जिला भवन पर दबिश दी जहां अवैध रुप से कॉल सेन्टर संचालित किया जा रहा था। यहां ए टू जेड नाम से कॉल सेंटर चलाया जा रहा था। कॉल सेंटर मे 300 युवक और युवतियां काम कर रही थी। जहां से एसटीएफ ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
ये था फ्रॉड का तरीका
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इन्टरनेशनल कॉल सेन्टर का संचालन माइक्रोसॉफ्ट आनलाईन सपोटर बन कर फर्जी हैल्पलाईन नम्बर जारी किया जाता था, जहां विदेशी नागरिको को ड़ायलर सॉफ्टवेयर के माध्यम से ट्रोजन वायरस लैप्टॉप रिपेयरिंग आदि सेवायें देने के एवज में क्यूआर कोड़ के माध्यम से पैसे ऐंठे जा रहे थे। पुलिस को इस पूरे अपराध में दिल्ली निवासी नितिन गुप्ता,उदित गर्ग, गर्भित की तलाश है।
करोड़ का कैश और बाहरी लोगों की शह बना बड़ा सवाल
एसटीएफ की टीम अब कॉल सेंटर से बरामद किए गए सवा करोड़ की गुत्थी सुलझाने में लगी है। आखिर इस सेंटर पर इतना कैश कैसे बरामद किया गया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि जब कॉल सेंटर में आनलाइन पेमेंट कराया जाता था, तो फिर कैश कहां से आ रहा था। एसटीएफ इस पूरे फर्जीवाड़े में बाहरी लोगों की भी तलाश कर रही है, जिनकी शह पर ये सेंटर संचालित हो रहा था। सूत्रों के अनुसार, इसमें कुछ बड़े लोगों की मिलीभगत भी हो सकती है।
युवाओं को रोजगार के नाम पर मिल रहा फ्रॉड
दून को एजुकेशन हब के नाम से जाना जाता है। यहां देश विदेश से स्कूल कॉलेजों में पढ़ाई के लिए आते हैं। लेकिन अब दून में फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का चलन बढ़ता जा रहा है। जिसमें युवक युवतियों को लालच देकर रोजगार के बहाने फ्रॉड कराया जा रहा है। एसटीएफ ने जिस ए टू जेड नाम के कॉल सेंटर पर छापा मारा वहां 300 युवक, युवतियां काम कर रही थी। दावा किया जाता है कि इन युवाओं को इस बात का अंदाजा नहीं होता कि इनसे फ्रॉड कराया जा रहा है। एसटीएफ लगातार ऐसे कॉल सेंटर पर कार्रवाई कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications