'मिशन हिमाचल' के लिए तैयार होगी उत्तराखंड भाजपा के कार्यकर्ताओं की लिस्ट, ये है रणनीति

हिमाचल में चुनाव के लिए जुटेंगे उत्तराखंड भाजपा कार्यकर्ता

देहरादून, 26 अगस्त। हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड भाजपा भी कमर कसने जा रही है। चुनाव से पहले उत्तराखंड भाजपा के कार्यकर्ता मिशन हिमाचल में जुट जाएंगे। हिमाचल और उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए भाजपा हाईकमान ने ये निर्णय लिया है।

Uttarakhand dehradun himachal pradesh assembly elections 2022 BJP workers list ready strategy

उत्तराखंड में मिली प्रचंड जीत का लाभ हिमाचल में भी उठाना चाहेगी भाजपा

भाजपा सूत्रों का दावा है कि कुछ वरिष्ठ नेताओं की एक टीम पहले ही पड़ोसी राज्य जा चुकी है। इसके बाद पार्टी प्रदेश के बड़े रणनीतिकारों को भी हिमाचल चुनावी मैदान में उतारेगी। भाजपा सूत्रों का कहना है प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के दिल्ली प्रवास के दौरान ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने इस पूरे मिशन को लेकर रणनीति तैयार की है। हिमाचल प्रदेश के कई इलाके उत्तराखंड सीमा से लगे हैं। ऐसे में भौगोलिक और सांस्कृतिक विरासत में कई मायनों में मिलती जुलती है। इसी का फायदा उठाने के लिए भाजपा उत्तराखंड में मिली प्रचंड जीत का लाभ हिमाचल में भी उठाना चाहेगी। जिसके लिए ऐसे कार्यकर्ताओं की लिस्ट तैयार होगी जो जीत के लिए खास रणनीतिकार साबित हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+