कोरोना से राहत तो डेंगू ने खड़ी की आफत, दून समेत 5 जिले चपेट में, स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी मुश्किलें

उत्तराखंड में अब तक डेंगू के 192 मामले सामने आ चुके

देहरादून, 8 सितंबर। उत्तराखंड में एक तरफ जहां कोरोना के केस में कमी आ रही है, वहीं डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। उत्तराखंड में बुधवार को कोरोना के 53 नए मरीज मिले, एक्टिव मरीजों की संख्या 327 रह गई है। लेकिन डेंगू के मैदान से पहाड़ तक लगातार मामले सामने आ रहे हैं। प्रदेश में अब तक डेंगू के 192 मामले सामने आ चुके हैं। बुधवार को प्रदेश में 25 व्यक्तियों में डेंगू की पुष्टि हुई। इनमें सबसे अधिक 13 मामले देहरादून में आए हैं। इसके अलावा हरिद्वार में 11 व्यक्ति में डेंगू की पुष्टि हुई है।

अब तक डेंगू के 192 मामले, सबसे अधिक 80 मामले देहरादून जिले में

अब तक डेंगू के 192 मामले, सबसे अधिक 80 मामले देहरादून जिले में

प्रदेशभर में अब तक डेंगू के 192 मामले आ चुके हैं। इनमें भी सबसे अधिक 80 मामले देहरादून जिले में मिले हैं। हरिद्वार में 57, पौड़ी में 43 और नैनीताल व टिहरी में 6-6 मामले मिले हैं। देहरादून में डेंगू के जो 13 नए मरीज मिले हैं, उनमें 4 महिलाएं और 9 पुरुष शामिल हैं। पांच मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। नेहरू कालोनी,शास्त्रीनगर,बद्रीश कालोनी,शिमला बाईपास, गुमानीवाला, शांति विहार, एमडीडीए कालोनी, डालनवाला, सरस्वती विहार, एनएबीएच कैंपस राजपुर रोड में डेंगू के मामले मिले हैं।

फागिंग व दवा का छिड़काव

फागिंग व दवा का छिड़काव

जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी सुभाष जोशी का कहना है कि जहां-जहां डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं, वहां पर फागिंग व दवा का छिड़काव किया गया है। इसके साथ ही सभी टीमें डेंगू से बचाव के लिए जागरूक करने में जुटे हैं। एनएचएम मिशन निदेशक डॉ आर राजेश कुमार ने सभी जिलाधिकारियों को डेंगू रोकथाम व बचाव के लिए विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।डेंगू की जांच के लिए एलाइजा मशीन और किट उपलब्ध करवाई गई है। अस्पतालों में डेंगू मरीजों के उपचार के लिए अलग से आइसोलेशन वार्ड बना कर एक नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। कहा कि डेंगू एक मच्छर जनित रोग है। जिससे घरों और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है। जिससे डेंगू का लार्वा न पनप सके। डेंगू मरीजों के लिए ब्लड बैंकों में प्लेटलेट की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है।

डेंगू से बचाव

डेंगू से बचाव

  • मच्छर से बचें, पूरा बदन ढकने वाले कपड़ें पहनें।
  • घर के आसपास, गमले, पुराने टायरों में पानी जमा न होने दें।
  • कूलर का पानी बदलते रहें और फ्रिज के पीछे लगी ट्रे कि सफाई करें।
  • बुखार आने पर डॉक्टर की सलाह लें।
  • प्लेटलेट्स के लिए जांच कराते रहें।
डेंगू के लक्षण

डेंगू के लक्षण

  • तेज बुखार, मांसपेशियों, जोड़ों में दर्द
  • जी मिचलना, उल्टी आने जैसा महसूस होना।
  • आंखों में दर्द और ग्रंथियों में सूजन
  • त्वचा पर लाल चकत्ते और थकान महसूस होना।
कब काट सकता है डेंगू का मच्छर

कब काट सकता है डेंगू का मच्छर

सुबह सूरज निकलने के दो घंटे तक और शाम को सूरज छिपने से कुछ देर पहले तक यह लोगों को अपना शिकार बना लेता है। हालांकि कई बार यह सूरज डूबने के बाद भी आपको काट सकता है। इसके अलावा डेंगू का मच्छर आमतौर पर लोगों के एंकल, एल्बो आदि को ही अधिक टारगेट करता है।

कोरोना के केस में कमी, राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 327 रह गई

कोरोना के केस में कमी, राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 327 रह गई

इधर कोरोना के केस में लगातार कमी देखी जा रही है। उत्तराखंड में बुधवार को कोरोना के 53 नए मरीज मिले और एक संक्रमित की मौत हो गई। 63 मरीज इलाज के बाद ठीक हुए जिसके बाद अब राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 327 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को देहरादून में 17, हरिद्वार में 1, नैनीताल में 29, पिथौरागढ़ 1, टिहरी में 2,यूएस नगर में 2 और उत्तरकाशी में 1 मरीज मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+