उत्तराखंड कांग्रेस के विधायकों ने दिल्ली में संगठन और प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा,जानिए नाराजगी की वजह

उत्तराखंड की सियासत में भाजपा के बाद अब कांग्रेस में भी बदलाव की चर्चा तेज हो गई है। इस बीच विधायकों ने भी अब संगठन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

सूत्रों का दावा है कि दिल्ली में विधायकों की बैठक के दौरान मैदानी इलाकों के विधायकों ने प्रदेश प्रभारी से संगठन की शिकायत करने के साथ ही वन टू वन संवाद की मांग की है। जिसके बाद देहरादून से लेकर दिल्ली तक सियासत गरमा गई है।

Uttarakhand Congress MLA against organization state president karan mahra Delhi know reason anger

निकाय चुनाव और केदारनाथ उपचुनाव से पहले उत्तराखंड कांग्रेस में भी बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। इस बार विधायकों ने ही संगठन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विधायकों ने संगठन पर बिना संवाद के फैसले लेने का आरोप लगाया है। जिसके बाद हाईकमान इसको लेकर गंभीर हो गया है। सूत्रों का दावा है कि हरिद्वार और तराई के विधायक संगठन के खिलाफ मुखर हैं।

साथ ही प्रदेश प्रभारी शैलजा से वन टू वन बातचीत के लिए समय भी मांगा गया है। बता दें कि सोमवार को दिल्ली में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी कुमारी शैलजा की अध्यक्षता में सभी विधायकों की बैठक एआईसीसी के वार रूम में हुई। बैठक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बैठक में कांग्रेस के सभी 20 विधायक मौजूद रहे। बैठक में आगामी मानसून सत्र को लेकर भी रणनीति तैयार की गई। जिनसे निकाय चुनाव और उपचुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। मंगलौर व बदरीनाथ सीट की जीत के बाद कांग्रेस में उत्साह का माहौल बना हुआ है। अब कांग्रेस का लक्ष्य केदारनाथ सीट उपचुनाव को जीतना है। प्रभारी शैलजा ने भी सभी को एकजुट होकर चुनाव लड़ने को कहा है। हालांकि चुनाव से पहले जिस तरह विधायकों ने प्रदेश अध्यक्ष और संगठन के खिलाफ मुखर हो गए हैं। इससे पार्टी की चिंता बढ़ा दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+