तीरथ रावत मंत्रिमंडल का विस्तार, 11 मंत्रियों ने ली शपथ

देहरादून। तीरथ सिंह रावत ने बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ली। तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनने के बाद आज उनके मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। तीरथ सिंह रावत अपने मंत्रिमंडल में 11 मंत्रियों को शामिल किया है। नए मंत्रियो को राजभवन में राज्यपाल ने शपथ दिलाई गई। पहले कैबिनेट में शामिल शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सात पुराने और चार नए कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली।

Recommended Video

    Uttarakhand Cabinet Expansion: Tirath Singh Rawat ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार | वनइंडिया हिंदी
    Dehradun: Uttarakhand CM Tirath Singh Rawat to expand his cabinet

    उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्या ने सबसे पहले सतपाल महाराज को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद बंशीधर भगत, हरक सिंह रावत, बिशन सिंह चुफ़ाल,यशपाल आर्य ,अरविंद पांडे,सुबोध उनियाल, रेखा आर्य और त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार में राज्य मंत्री रहे धन सिंह रावत ने भी मंत्रीपद की शपथ ली।

    Uttarakhand CM Tirath Singh Rawat to expand his cabinet Dehradun

    बंशीधर भगत, यशपाल आर्य, सतपाल महाराज, अरविंद पांडेय, हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल, बिशन सिंह चुफाल और गणेश जोशी को बतौर कैबिनेट मंत्री शामिल किया गया है। जबकि रेखा आर्य, धनसिंह रावत और स्वामी यतीश्वरा नंद को राज्यमंत्री के तौर पर जगह दी गई। तीरथ कैबिनेट में नए चेहरे के रूप में मसूरी विधायक गणेश जोशी को भी जगह मिली।

    Uttarakhand CM Tirath Singh Rawat to expand his cabinet Dehradun

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+