सीएम पुष्कर सिंह धामी ने PM Janman के लिए प्रधानमंत्री मोदी को कहा शुक्रिया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा केंद्रीय कैबिनेट द्वारा ''प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान'' (पीएम जनमन) को स्वीकृति प्रदान करने हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदयतल की गहराइयों से आभार।

cm dhami

माननीय प्रधानमंत्री के दिशानिर्देशन में यह महाअभियान जनजातीय परिवारों को सभी प्रकार की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने एवं उनकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सीएम धामी ने कहा मोदी सरकार गरीब कल्याण हेतु समर्पित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा 'प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना'को आगामी 5 वर्षों के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इस ऐतिहासिक निर्णय से आगामी 5 वर्षों तक 81 करोड़ से अधिक लोगों को प्रतिमाह मुफ्त राशन मिलता रहेगा।

अंत्योदय के लक्ष्य को समर्पित यह निर्णय माननीय प्रधानमंत्री जी की गरीब कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। इस जनहितैषी निर्णय के लिए समस्त उत्तराखण्डवासियों की ओर से हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड को कई बड़े तोहफे देने वाले हैं। पीएम मोदी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।

इसी कड़ी में कल सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से संवाद का सौभाग्य मिलेगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री महिला किसान ड्रोन केंद्र लॉन्च करने के साथ ही AIIMS देवघर में देश के 10,000वें जनऔषधि केंद्र का लोकार्पण भी करूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+