Uttarakhand News: मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी ने स्थानीय लोगों से की बात, दिया मदद का आश्वासन, VIDEO
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) अभी रुद्रप्रयाग दौरे पर हैं। रुद्रप्रयाग प्रवास के दौरान पुष्कर सिंह धामी रविवार सुबह तिलवाड़ा में मॉर्निंग वॉक पर निकले।
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) अभी रुद्रप्रयाग दौरे पर हैं। रुद्रप्रयाग प्रवास के दौरान पुष्कर सिंह धामी रविवार सुबह तिलवाड़ा में मॉर्निंग वॉक पर निकले। सीएम धामी ने वहां के स्थानीय लोगों से बातचीत की। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद तुरंत समाधान का आश्वासन भी दिया।

वहीं एक दिन पहले सीएम धामी ने उत्तराखंड में महिला सशक्तीकरण एवं महिला सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार ने नए सिरे से पहल की है। इसके लिए पुलिस हेल्प डेस्क और हेल्पलाइन नंबर 112 को और मजबूत बनाने के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी व्यवस्था की जाए कि विभिन्न संस्थानों में कार्य करने वाली महिलाओं के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था हो। इसके लिए पुलिस, श्रम एवं संबंधित विभागों द्वारा सिस्टम विकसित किया जाए।
#WATCH | During his stay in Rudraprayag, Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami went on a morning walk in Tilwara & interacted with the locals there. pic.twitter.com/gR8xCFWO7S
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 9, 2022
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा के साथ ही महिला सशक्तीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। महिलाएं रोजगार एवं स्वरोगार से अधिक संख्या में जुड़े, इस दिशा में सभी विभागों को मिलकर प्रयास करने हैं। महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा की दिशा में राज्य में इस तरह से प्रयास किये जाए कि देवभूमि का संदेश देशभर में जाए। यह निर्देश मुख्यमंत्री ने महिला श्रमिकों की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि महिला कामगारों की सुरक्षा के लिए विभागीय स्तर पर भी ठोस योजना बनाई जाए। पुलिस हेल्प डेस्क और हेल्पलाईन नम्बर 112 को और मजबूत बनाया जाए। नियमों के तहत महिलाओं को जो मातृत्व अवकाश का प्राविधान है, यह सुनिश्चित किया जाए कि नियमानुसार सभी महिलाओं को ये सुविधाएं मिले। संस्थानों में भी महिलाओं के लिए हेल्प डेस्क बनाया जाए।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: इन जिलों को दी सीएम धामी ने सौगात, विकास कार्यों का शिलान्यास












Click it and Unblock the Notifications