उत्तराखंड: CM पुष्कर सिंह धामी ने की पहली कैबिनेट बैठक, लिए गए कई अहम फैसले
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुलाई पहली कैबिनेट बैठक
देहरादून, 4 जुलाई: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार रात को देहरादून में पहली कैबिनेट बैठक की है। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक के बाद राज्य सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि बैठक में युवाओं और बेरोजगारों के हित में कई अहम फैसले लिए गए हैं। पुष्कर सिंह धामी ने आज शाम को ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। उनके साथ 11 मंत्रियों ने भी शपथ ली है।
Recommended Video

शुक्रवार को तीरथ सिंह रावत के सीएम पद से इस्तीफे के बाद बीजेपी विधायक दल ने पुष्कर सिंह धामी को नेता चुना था। जिसके बाद आज उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। धामी के साथ बिशन सिंह चुफाल, सुबोध उनियाल, अरविंद पांडे, धन सिंह रावत, रेखा आर्य, यतीश्वरानंद और गणेश जोशी ने नए राज्य मंत्रिमंडल में मंत्रियों के रूप में शपथ ली।
शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कि हम उत्तराखंड को विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर बनाए रखने के लिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र पर काम करेंगे। अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा, मैं युवाओं के बीच काम कर रहा हूं और मैं उनके मुद्दों को अच्छी तरह समझता हूं। कोविड ने उनकी आजीविका को प्रभावित किया है। हम उनके लिए स्थिति को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे और राज्य में रिक्त पदों पर युवाओं को नियुक्त करने का प्रयास करेंगे।
45 साल के पुष्कर सिंह धामी राज्य के सबसे कम उम्र के सीएम हैं। दो बार के विधायक धामी कभी उत्तराखंड सरकार में मंत्री नहीं रहे, अब सीधे मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालेंगे। इसके लिए उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व का आभार किया है।












Click it and Unblock the Notifications