मिशन लोकसभा 2024 में जुटे उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, इस पहल से विपक्ष भी हुए मुरीद
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोकसभावार विधानसभाओं की समीक्षा बैठक कर रहे हैं। बीते दिनों सीएम धामी ने विपक्ष के विधायकों की विधानसभाओं की समीक्षा बैठक की।

मिशन लोकसभा 2024 को लेकर उत्तराखंड भाजपा ने खास रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। इसी में एक कदम आगे बढ़ाते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोकसभावार विधानसभाओं की समीक्षा बैठक कर रहे हैं। जिससे विपक्ष भी अब धामी के इस पहल का मुरीद हो गया है। बीते दिनों सीएम धामी ने विपक्ष के विधायकों की विधानसभाओं की समीक्षा बैठक की। जिसकी विधायकों ने भी तारीफ की। अब इस का विपक्ष के पास किसी तरह का तोड़ नहीं है।
टिहरी, पौड़ी, और अल्मोड़ा संसदीय सीटों की समीक्षा
उत्तराखंड में लोकसभा की 5 सीटें है। जिनके अंर्तगत 70 विधानसभा सीटें है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 5 लोकसभा सीटों के अंर्तगत आने वाले विधानसभाओं की समीक्षा करनी शुरू कर दी है। अब तक टिहरी, पौड़ी, और अल्मोड़ा संसदीय सीटों के अंर्तगत आने वाली विधानसभाओं की समीक्षा कर चुके हैं। अब 28 अप्रैल को सीएम धामी नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा के अंर्तगत विधानसभाओं की समीक्षा करने जा रहे हैं।
भाजपा केसाथ ही कांग्रेस के विधायकों की विधानसभाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अब तक भाजपा के विधायकों के साथ ही कांग्रेस के गढ़वाल के विधायकों की विधानसभाओं की समीक्षा बैठक कर चुके हैं। अब विपक्ष के कुंमाउ मंडल के विधायकों की समीक्षा बैठक भी बची हुई है।मुख्यमंत्री धामी ने समीक्षा बैठकों में सचिवों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। जिससे मौके पर ही समस्याओं का निस्तारण किया जा सके। इस बार सीएम धामी ने लालकुंआ, भीमताल, नैनीताल, कालाढुंगी, काशीपुर, गदरपुर, रूद्रपुर, सितारगंज विधानसभाओं के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications