Bageshwar Bypoll: बच्चों को अपनी गोद में बैठाकर सीएम धामी ने किया दुलार, योजनाओं का लिया फीडबैक

Bageshwar Bypoll: बागेश्वर उपचुनाव के लिए 5 सितंबर को मतदान होना है। उपचुनाव के चलते उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर दौरे पर हैं। रविवार सुबह सीएम धामी भौन खोला गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।

इस दौरान सीएम धामी ने ग्रामीणों से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक भी लिया। इस बीच सीएम धामी ने गांव के दो बच्चों को अपनी गोद में बैठाकर खूब दुलार किया। तो वहीं, सीएम धामी के साथ युवाओं ने फोटो भी खींचवाई।

uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami

सीएम धामी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा, आज गरुड़ क्षेत्र के भौन खोला गांव में स्थानीय लोगों से मिलकर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक लिया। इस दौरान ग्रामवासियों से उनकी समस्याएं भी सुनी।

सीएम धामी ने आगे लिखा कि ग्रामीणों की समस्याओं का अतिशीघ्र निराकरण हेतु आश्वासन दिया। गरुड़ क्षेत्र की जनता के अंदर सरकार के कामकाज के प्रति दिखे संतोष के भाव से यह स्पष्ट है कि देवतुल्य जनता ने इस उपचुनाव में भाजपा को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने का मन बना लिया है।

इस दौरान समस्त ग्रामवासियों से क्षेत्र के निर्बाध विकास हेतु आने वाली 5 तारीख को बागेश्वर उपचुनाव में अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग कर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती पार्वती दास जी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+