उत्तराखंड: सीएम धामी ने UCC पर दिया बड़ा बयान, बताया कब लागू कर रहे यूनिफॉर्म सिविल कोड
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने का जो जनता से वादा किया था उसे पूरा करने जा रहे हैं। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता को लागू करने की तारीख को लेकर चल रहे सस्पेंस का खत्म करते हुए बड़ा बयान दिया है।

मुख्यमंत्री धामी ने ये भी जानकारी दी कि प्रदेश सरकार ने सामान नागरिक संहिता (UCC) के लिए मसौदा तैयार करने के लिए जो विशेष कमेटी गठित की गई थी वो कमेटी फाइनल ड्राफ्ट दो फरवरी 2024 को प्रदेश सरकार को सौंप देगी।
इसके बाद आगामी विधानसभा सत्र में विधेयक पेश किया जाएगा और उसके बाद देवभूमि उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू किया जाएगा।
बता देउत्तराखंड में 5 से 8 फरवरी विधानसभा सत्र होने वाला है इस सत्र में प्रदेश की धामी सरकार कई बिल पेश करने वाली है। आगामी विधानसभा सत्र में पेश किए जाने वाले बिलों में सबसे अधिक इंतजार यूसीसी यानी "यूनिफॉर्म सिविल कोड" को लेकर किया जा रहा है।
हालांकि चंद दिन पहले यूसीसी कमेटी की तरफ से ड्राफ्ट पेश किए जाने को लेकर सीएम धामी ने कमेटी के 15 दिन और बढ़ा दिए थे जिसके बाद 5 से 8 फरवरी के बीच होने वाले विधानसभा सत्र में यूसीसी बिल पेश होने को लेकर सस्पेंस था।
लेकिन सोमवार को सीएम धामी ने क्लियर कर दिया है कि 2 फरवरी को यूसीसी के लिए मसौदा तैयार करने वाली कमेटी यूसीसी का फाइन ड्राफ्ट प्रदेश सरकार को सौंप देगी इसलिए अब ये तय है कि विधेयक विधासनसभा सत्र में पेश कर उसे पास पास करवाया जाएगा। इसके साथ ही उत्तराखंड यूसीसी को लागू करने वाला पहला राज्य बनकर धामी सरकार नया इतिहास रचने जा रही है।
इस बात का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि " "श्रेष्ठ भारत" के विजन और चुनाव से पहले प्रदेश के नागरिकों के सामने संकल्प रखे गए थे। हमारी पार्टी अपने संकल्प और जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप हमारी सरकार प्रदेश के सामान नागरिक संहिता लागू करेन के हमेशा से प्रतिबद्ध रही है जिसे अब जल्द पूरा करने भी जा रही है।"












Click it and Unblock the Notifications