Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली विधानसभा चुनाव में BJP के स्टार प्रचारक बने उत्तराखंड के CM धामी, जानिए भाजपा की रणनीति और इसकी वजह

Delhi Assembly elections: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भाजपा ने दिल्ली चुनाव में स्टार प्रचारक बनाया है। जिसे प्रदेश संगठन ने दिल्ली में बड़ी जीत के लिए अहम बताया है। भाजपा का दावा है कि सीएम के दिल्ली जाने से 25 लाख से अधिक उत्तराखंडी प्रवासियों का भाजपा के पक्ष में एकजुट होने का दावा किया।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली में रहने वाले राज्य के प्रवासियों में उत्साह का माहौल है। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा, उनके साथ देवभूमि के विकास, समृद्धि और ऐतिहासिक कार्य भी वहां के विधानसभा चुनाव में चर्चा का विषय बनेंगे।

Uttarakhand CM PUSHKAR Dhami BJP star campaigner Delhi Assembly elections know strategy reasonUttarakhand CM PUSHKAR Dhami BJP star campaigner Delhi Assembly elections know strategy reason

जो दिल्लीवासियों में भाजपा की सरकारों के पार्टी विश्वास बढ़ाने में मददगार होंगे।उन्होंने कहा, यह हम सबके लिए गौरव का विषय है कि धामी उत्तराखंड के ही नहीं पूरे देश के नेता बन गए है। उनके द्वारा उत्तराखंड में लिए ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय आज देश के विभिन्न राज्यों में नजीर बन गए हैं। यही वजह है कि इससे पूर्व लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने देश भर में 60 से अधिक स्थानों पर पार्टी ने प्रचार की जिम्मेदारी दी थी।

इन सभी स्थानों पर परिणाम भाजपा के पक्ष में बेहतर आए थे। इसके बाद जहां जहां भी विधानसभा चुनाव हुए वहां भी पार्टी को बड़ा लाभ मिला है, अब चाहे महाराष्ट्र हो, हरियाणा हो, झारखंड या फिर जम्मू कश्मीर हो।

उन्होंने कहा, वह निश्चित रूप से कह सकते हैं कि दिल्ली के जो चुनाव हो रहे हैं उसमें प्रवासी उत्तराखंडी, भाजपा को अपना पूर्णतया समर्थन देंगे। वहां उत्तराखंड की बहुत बड़ी आबादी निवास करती है और मतदाताओं की संख्या के हिसाब से देखा जाए तो यह लगभग 25 लाख से अधिक है।

ऐसे में वहां मुख्यमंत्री धामी का जाना पार्टी के पक्ष में जबरदस्त माहौल बनाने का काम करेगा । अब उत्तराखंड में 21 जनवरी को निकाय चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री धामी, केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों पर दिल्ली प्रचार में शामिल होंगे। वहां वह जनसभा, जनसंपर्क और रोड शो आदि के कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+