उत्तराखंड सीएम ने नवमतदाओं को देश के विकास के लिए अपने मतदान का उपयोग करने की दी सलाह
25 जनवरी को हर साल की तरह राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस मौके पर देश भर में कई कार्यक्रमों का अयोजनकर मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला गया। मतदान के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से मनाए जाने वाले मतदाता दिवस पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभकामनाएं देते हुए लोगों को अपने मतदान अधिकार का प्रयोग अवश्य करने की सलाह दी।

सीएम धामी ने लोगों को राष्ट्रीय मतदान दिवस पर बधाई देते हुए नए मताताओं से मेरी अपील है कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने और देश के विकास में अपना योगदान सुनिश्चित करते हुए अपने मत का प्रयोग अवश्य करें।
उत्तराखंड के मूख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रुड़की में आयोजित "नमो नवमतदाता सम्मेलन" में सम्मिलित हुए। इसके साथ ही एक पोस्ट के जरिए सीएम धामी ने बधाई देते हुए लिखा
"अमृत पीढ़ी का विश्वास, मोदी जी के साथ !"
नवमतदाताओं से मेरी अपील है कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने और देश के विकास में अपना योगदान सुनिश्चित करते हुए अपने मत का प्रयोग अवश्य करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वर्ष मतदान के लिए योग्य हो चुके युवाओं को "अमृत पीढ़ी" कहकर संबोधित किया है। प्रधानमंत्री का उद्बोधन अत्यंत प्रेरणादायी और युवाओं का देश के विकास हेतु पथ प्रदर्शित करने वाला है।
विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में युवाओं की सबसे अहम भूमिका है, जो युवा मताधिकार के प्रयोग के लिए योग्य हो चुके हैं, अपना पंजीकरण कर मतदान अवश्य करें।












Click it and Unblock the Notifications