उत्तराखंड निकाय चुनाव के लिए BJP स्टार प्रचारकों की लिस्ट ,यूपी CM योगी आदित्यनाथ भी शामिल,ये है प्लानिंग

प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर अब राजनीति गरमाने लगी है। भाजपा, कांग्रेस अब स्टार प्रचारकों को भी चुनावी मैदान में उतारने जा रही है। कांग्रेस पहले ही अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर चुकी है। जबकि भाजपा ने आज स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है।

जिसमें यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम भी शामिल है। माना जा रहा है कि यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ उधम सिंह नगर, हरिद्वार और देहरादून जिले के नगर निगम क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर सकते है।इसके साथ ही भाजपा अपने चुनाव प्रचार के दूसरे चरण का आगाज 11 जनवरी से करने जा रही है।

Uttarakhand civic elections List of BJP star campaigners UP CM Yogi Adityanath also planning

जिसमें मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में जनसभाओं, नुक्कड़ सभाओं, रोड शो आदि कार्यक्रमों से पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में जनसमर्थन जुटाया जायेगा। कांग्रेस से स्टार प्रचारकों में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और गणेश गोदियाल जैसे नेताओं के नाम शामिल है।

बीजेपी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में 40 नेताओं को जगह मिली है। जिसमें उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के अलावा यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्रियों, पूर्व मुख्यमंत्रियों के अलावा सांसदों का नाम है।

पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने जानकारी दी कि रणनीति के तहत ही अभी चुनाव प्रचार के प्रथम चरण को अंजाम दिया जा रहा है। जिसके तहत पार्टी के सभी अधिकृत उम्मीदवार, विशेषकर महापौर और पालिका एवं पंचायत अध्यक्ष घर घर जाकर संपर्क करने पर जोर दे रहे हैं। अब आगामी 11 जनवरी से पार्टी चुनाव प्रचार अभियान का दूसरा चरण शुरू करने जा रही है।

जिसमें पार्टी सभी निकाय क्षेत्रों में जनसभा, नुक्कड़ सभा, रोड शो, बैठकों आदि कार्यक्रमों करने जा रही है। प्रचार अभियान का नेतृत्व करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी दो दर्जन से अधिक कार्यक्रमों में शामिल होकर, पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराएंगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पूर्व सीएम, सांसद, मंत्रीगण समेत पार्टी की तरफ से घोषित होने वाले स्टार प्रचारकों के साथ पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करेंगे।

वहीं पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ मैदान में मौजूद कार्यकर्ताओं को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि आज उनके लिए पुनर्विचार अंतिम दिन है। जो लोग इसके उपरांत भी पार्टी के पक्ष में नहीं खड़े होंगे उसे अनुशासनहीनता माना जाएगा। अब तक हमारा प्रयास रहा है कि ऐसे सभी कार्यकर्ताओं के योगदान को सम्मान देते हुए समझाया जाए। उन्होंने बताया, सभी जिलाध्यक्षों से रिपोर्ट मांगी गई है और जो भी नाम सामने आएंगे उनपर उचित कार्यवाही की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+