उत्तराखंड निकाय चुनाव में भी कांग्रेस में कलह,विधायक और प्रदेश अध्यक्ष के बीच जुबानी जंग, कह दी बड़ी बात

उत्तराखंड कांग्रेस में निकाय चुनाव के दौरान भी कलह खुलकर सामने आ गई है। पिथौरागढ़ के विधायक मयूख महर अब सार्वजनिक मंच से खुलेआम अपने कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी, प्रदेश अध्यक्ष और विधायकों को खरी खोटी सुना रहे हैं।

अब तक कांग्रेस के विधायक मयूख महर सिर्फ कांग्रेस के खिलाफ अपनी निर्दलीय प्रत्याशी के लिए जमकर प्रचार कर रहे थे। लेकिन अब जुबानी जंग भी तेज हो गई है। कांग्रेस के विधायक मयूख महर सभाओं में कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी, प्रदेश अध्यक्ष और विधायकों पर जमकर हमलावर हैं। जिससे पिथौरागढ़ मेयर का चुनाव सबसे दिलचस्प हो गया है।

Uttarakhand civic elections Discord Congress war between MLA mayukh mahar president karan mahra

मयूख महर ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के रण छोड़ने वाले बयान पर भी व्यंग्यात्मक लहजे में करारा जबाव दिया है। उन्होंने बगैर नाम लिए हुए कहा कि झुमके वाला स्वर्गीय विधायक का इतना ही मुरीद था तो उसे उनके निधन के बाद प्रत्याशी नहीं उतारना चाहिए था। वह मुझसे रणछोड़ कह रहे हैं। उन्हें जानना चाहिए कि भगवान कृष्ण को रणछोड़ कहा जाता है। इसके बाद भी दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है।

बता दें कि पिथौरागढ़ नगर निगम सीट महिला के लिए रिजर्व है। कांग्रेस ने अंजू लुंठी को चुनावी मैदान में उतारा है। जिसके बाद से विधायक बगावत कर निर्दलीय के चुनाव प्रचार में जुटे हैं। यहां कांग्रेस के पार्टी के विधायक मयूख महर निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। जिससे पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी हो रही हैं।

विधायक मयूख महर ने बगावती तेवर दिखाते हुए पार्टी निर्णय को दरकिनार कर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर की पत्नी मोनिका महर के प्रचार में जुटे हैं। उधर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी विधायक मयूख महर पर कार्रवाई करने से बच रहे हैं। उन्होंने विधायक का प्रकरण हाईकमान के सामने रखते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है। हालांकि अब तक संगठन की और से कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+