Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

उत्तराखंड निकाय चुनाव परिणाम 2025: किस सीट से कौन आगे, कौन जीता, जानिए सारे नतीजे

Uttarakhand nikay chunav result 2025: उत्‍तराखंड में 100 नगर निकायों की मतगणना जारी है। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हो गई थी। जो कि देर रात तक जारी रहेगी। मतगणना के लिए कुल 54 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 986 टेबल पर मतों की गिनती हो रही है।

प्रदेश में 11 नगर निगम सीटें हैं। 4 बजे तक नगर निगमों भाजपा 8 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 1 सीट पर आगे जबकि निर्दलीय 2 सीटों पर आगे चल रहे हैं। रूड़की, ऋषिकेश,देहरादून,हल्द्वानी,हरिद्वार,रूद्रपुर, कोटद्वार,अल्मोड़ा भाजपा आगे, वहीं ​काशीपुर कांग्रेस आगे जबकि पिथौरागढ़ और श्रीनगर निर्दलीय आगे चल रहे हैं।

Uttarakhand civic election results 2025 Who is ahead from which seat who won know all the results

4 बजे तक के परिणाम

मेयर-

  • नगर निगम देहरादून में बीजेपी प्रत्याशी सौरभ थपलियाल 6 हजार वोटों से आगे
  • नगर निगम कोटद्वार भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह रावत पहले राउंड में 3400 मतों से आगे
  • रुड़की नगर निगम भाजपा से अनीता देवी अग्रवाल 4400 वोटों के साथ पहले स्थान पर
  • श्रीनगर मेयर चुनाव में पहले राउंड के बाद निर्दलीय आरती भंडारी 2120 वोटों के साथ पहले स्थान पर
  • नगर निगम काशीपुर पहले राउंड में भाजपा के दीपक बाली 2 हजार 388 वोटों से आगे
  • ऋषिकेश में भाजपा मेयर प्रत्याशी शंभू पासवान आगे
  • हरिद्वार से बीजेपी मेयर प्रत्याशी किरण जैसल आगे
  • हल्द्वानी से बीजेपी मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह आगे
  • रुद्रपुर नगर निगम भाजपा के विकास शर्मा आगे

देहरादून में अब तक जीते पार्षद

  • वार्ड 76 निरंजनपुर से निर्दलीय पूनम पुंडीर
  • वार्ड 77 माजरा से कांग्रेस के जाहिद अंसारी
  • वार्ड 79 भरूवाला से भाजपा के दीपक नेगी
  • वार्ड 22 तिलक रोड से भाजपा की अनीता गर्ग
  • वार्ड 47 चन्द्र रोड से कांग्रेस के अजय त्यागी उर्फ रोबिन
  • वार्ड 16 बकराल वाला से भाजपा से अशोक डोबरियाल
  • वार्ड 64 नेहरुग्राम से भाजपा के सुशील
  • वार्ड 47 चन्दर नगर एमडीडीए कॉलोनी से कांग्रेस उम्मीदवार रोबिन त्यागी 650 मतों से विजयी

प्रदेश भर की क्या है स्थिति

  • नगर पालिका विकास नगर कांग्रेस प्रत्याशी धीरज नौटियाल विजयी घोषित किए गए हैं
  • नई टिहरी में निर्दलीय मोहन सिंह रावत ने 3452 वोट से प्रचंड जीत हासिल की।
  • डोईवाला नगर पालिका के वार्ड संख्या 6 से भाजपा प्रत्याशी प्रियंका मनवाल जीतीं।
  • नगर पालिका पौड़ी में निर्दलीय हिमानी नेगी ने जीत दर्ज की है।
  • अल्‍मोड़ा में भीकियासैंण नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी गंगा बिष्ट ने भाजपा की लीला बिष्ट को 448 मतों से हराया।
  • नगर पालिका कर्णप्रयाग मतगणना परिणाम
  • भाजपा प्रत्याशी गणेश शाह 84 मतों से विजयी।
  • नगर पंचायत थराली से अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता रावत 544 वोट से विजयी रही।
  • चमोली के थराली में कांग्रेस जीती
  • घनसाली नगर पंचायत में भाजपा जीती
  • घनसाली नगर पंचायत में भाजपा के आनंद बिष्ट 222 वोट से जीते।
  • चिन्यालीसौड़ निकाय में अध्‍यक्ष पद पर मनोज कोहली निर्दलीय विजयी
  • नौगांव निकाय में अध्‍यक्ष पद विजय कुमार भाजपा जीती
  • नैनीताल जिले की भीमताल नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी सीमा टम्टा 150 वोट से जीती.
  • नगर पंचायत गजा में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय की जीत
  • नगर पंचायत गजा में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार कुंवर सिंह चौहान जीते।
  • हरबर्टपुर से अध्यक्ष पद भाजपा प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशी नीरू देवी जीती
  • कीर्तिनगर में नगर पंचायत अध्यक्ष के अधिकृत प्रत्याशी डॉक्टर राकेश मोहन मैठाणी जीते।
  • दुगड्डा नगर पालिका में निर्दलीय शांति बिष्ट जीतीं

जिला चमोली

  • नगर पालिका कर्णप्रयाग- भाजपा
  • नगर पालिका गोपेश्वर -भाजपा
  • नगर पालिका गौचर-भाजपा आगे
  • नगर पालिका जोशीमठ-कांग्रेस
  • नगर पंचायत नंदप्रयाग -कांग्रेस
  • नगर पंचायत पीपलकोटी -निर्दलीय
  • नगर पंचायत थराली - कांग्रेस
  • नगर पंचायत गैरसैंण -कांग्रेस
  • नगर पंचायत नंदानगर -कांग्रेस

उत्तरकाशी जिला

  • नगर पालिका बाड़ाहाट (उत्तरकाशी)- निर्दलीय आगे
  • नगर पालिका चिन्यालीसौड़ -निर्दलीय
  • नगर पालिका बड़कोट- निर्दलीय आगे
  • नगर पालिका पुरोला - कांग्रेस
  • नगर पंचायत नौगांव -भाजपा

जिला टिहरी

  • टिहरी नगर पालिका- निर्दलीय
  • चंबा नगर पालिका- भाजपा
  • मुनिकीरेती नगर पालिका- निर्दलीय
  • देवप्रयाग नगर पालिका- भाजपा निर्विरोध
  • घनसाली नगर पंचायत -भाजपा
  • चमियाला नगर पंचायत -भाजपा
  • गजा नगर पंचायत-निर्दलीय
  • लम्बगांव नगर पंचायत - भाजपा
  • कीर्तिनगर नगर पंचायत -भाजपा
  • तपोवन नगर पंचायत -भाजपा

जिला देहरादून

  • हरबर्टपुर नगर पालिका -भाजपा

जिला पौड़ी

  • नगर निगम कोटद्वार- भाजपा आगे
  • नगर निगम श्रीनगर -निर्दलीय आगे
  • नगर पालिका पौड़ी- निर्दलीय आगे
  • नगर पालिका दुगड़ा-निर्दलीय
  • नगर पंचायत सतपुली -कांग्रेस
  • नगर पंचायत स्वर्ग आश्रम -कांग्रेस
  • नगर पंचायत थैलीसैण- कांग्रेस आगे

जिला रुद्रप्रयाग

  • रुद्रप्रयाग नगर पालिका -निर्दलीय
  • ऊखीमठ नगर पंचायत - निर्दलीय
  • गुप्तकाशी नगर पंचायत-भाजपा
  • अगस्त्यमुनि नगर पंचायत-कांग्रेस
  • तिलवाड़ा नगर पंचायत-भाजपा
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+