Uttarakhand Chief Secretary SS Sandhu को मिला 6 माह का विस्तार, जानिए IAS अधिकारी के बारे में सबकुछ

उत्तराखंड के मुख्य सचिव एसएस संधू को 6 माह का विस्तार मिल गया है। 1988 बैच के आईएएस संधू पर एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्वास जताया है। संधू 31 जुलाई को रिटायर होने वाले थे।

उत्तराखंड के मुख्य सचिव एसएस संधू को 6 माह का विस्तार मिल गया है। 1988 बैच के आईएएस संधू पर एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्वास जताया है। संधू 31 जुलाई को रिटायर होने वाले थे। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट बदरीनाथ, केदारनाथ पुनर्निर्माण की जिम्मेदारी मिलने की वजह से संधू का कार्यकाल 6 माह के लिए बढ़ा दिया गया है।

 Uttarakhand Chief Secretary SS Sandhu

उत्तराखंड के मुख्य सचिव एसएस संधू जुलाई 2021 में उत्तराखंड में मुख्य सचिव बने थे। मुख्य सचिव बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उन्हें केंद्र से लाए थे। तब संधु एनएचएआई के अध्यक्ष पद पर तैनात थे। संधू के कार्यशैली और व्यवहार से केंद्र से लेकर राज्य तक हर कोई मुरीद रहा है।

पीएम मोदी से लेकर सीएम धामी के संधू काफी करीबी माने जाते हैं। हालांकि बीते दिनों 1988 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. एसएस संधु प्रधानमंत्री कार्यालय में तैनाती पा सकते हैं। लेकिन राज्य में वरिष्ठ और अनुभवी नौकरशाहों की कमी को देखते हुए फैसले को बदलने की चर्चा है।

इस बीच प्रदेश की नौकरशाही में मुख्यमंत्री की अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के सबसे वरिष्ठ होने से पहली महिला मुख्य सचिव बनने की चर्चा भी बीते दिनों हुई थी। लेकिन एक बार फिर राधा रतूड़ी का इंतजार लंबा हो गया है। रतूड़ी 1988 बैच की आईएएस है। जिनका अब दो साल का कार्यकाल का बचा है। उनके बाद 1990 बैच की अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+