उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर लिखी यह बात

CM Trivendra Singh Rawat tests positive for COVID-19, देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए है। इस बात की पुष्टि सीएम रावत ने खुद अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दी है। इससे पहले उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य और स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी भी कोरोना संक्रमित हो चुके है। वहीं, सीएम के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों सहित भाजपा कार्यकर्ता उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Uttarakhand Chief Minister Trivendra Singh Rawat tests positive for COVID-19

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया ट्वीट
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को ट्वीट कर खुद के कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। सीएम रावत ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 'आज मैंने कोरोना टेस्ट करवाया था और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है और symptoms भी नहीं हैं। अतः डॉक्टर्स की सलाह पर मैं होम आइसोलेशन में रहूंगा। मेरा सभी से अनुरोध है, कि जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।'

अब तक 1384 मरीजों की कोरोना से मौत
गौरतलब है कि, उत्तराखंड में कोरोना का कहर लगातार जारी है। प्रदेश के गढ़वाल व कुमाऊं मंडल के विभिन्न जिलों में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या में दिन-प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अुनसार, प्रदेशभर में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या राज्य में 84,689 है जबकि राज्य में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 6062 है। चिंता की बात है कि प्रदेशभर में अब तक 1384 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई है। बता दें कि विधानसभा का शीतकालीन तीन दिनी सत्र 21 दिसंबर से शुरू होने वाला है। ऐसे में ठीक तीन दिन पहले सीएम त्रिवेंद्र के कोरोना संक्रमित होने से सरकार की मुश्किलें जरूर कुछ बढ़ सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+