47 साल के हुए उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी, दिव्यांगो, छात्रों और जवानों के साथ मनाया संकल्प दिवस

47 साल के हुए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी

देहरादून, 15 सितंबर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 47 वें जन्म दिन को भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया है। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं और विपक्ष के लोगांे ने सीएम को जन्म दिन की बधाई दी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं और अन्य कई कार्यक्रमों में शिरकत की।

 टपकेश्वर महादेव में सपरिवार पूजा अर्चना

टपकेश्वर महादेव में सपरिवार पूजा अर्चना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्म दिन पर सबसे पहले टपकेश्वर महादेव में सपरिवार पूजा अर्चना की। इसके बाद संकल्प दिवस के अवसर पर घंटाघर, देहरादून में संकल्प दौड़ का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड को 2025 तक हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है। मुख्यमंत्री ने कहा जन भावनाओं के अनुरूप प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है। उत्तराखंड की जनता से किए वायदों को पूरा करने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं।

राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ रही

राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ रही

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार से देवभूमि उत्तराखंड के विकास के लिए पूरा सहयोग मिल रहा है, इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश की जनता के आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की देवतुल्य जनता के सहयोग से राज्य को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाया जायेगा। राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

दिव्यांग बच्चों के साथ जन्म दिवस मनाया, संस्थान को 25 लाख रुपये देने की घोषणा

दिव्यांग बच्चों के साथ जन्म दिवस मनाया, संस्थान को 25 लाख रुपये देने की घोषणा

इसके अलावा मुख्यमंत्री धामी ने एनआईवीएच राजपुर रोड देहरादून में संकल्प दिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चों से भेंट की। मुख्यमंत्री ने दिव्यांग बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संस्थान को 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि एनआईवीएच में बच्चों से मिलकर आत्मीय शांति और संतोष का अनुभव हुआ है।

संकल्प शक्ति, इच्छा शक्ति ऐसी शक्तियां,जिनसे सब कुछ प्राप्त कर सकते

संकल्प शक्ति, इच्छा शक्ति ऐसी शक्तियां,जिनसे सब कुछ प्राप्त कर सकते

उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि संकल्प शक्ति एवं इच्छा शक्ति ऐसी शक्तियां हैं, जिनसे हम सब कुछ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा हर संभव सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। आज दिव्यांग अनेक क्षेत्र में अपनी प्रतिभाओं के दम पर सराहनीय कार्य भी कर रहे हैं।

छात्रों और जवानों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया

छात्रों और जवानों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया

इसके साथ मुख्यमंत्री धामी ने सीमाद्वार में आईटीबीपी द्वारा संकल्प दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों और जवानों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेना एवं विद्यार्थियों से जुड़े कार्यक्रम हमेशा नई ऊर्जा देते हैं। अनेकता में एकता ही भारत की विशेषता है। हमारे जवान देश की सुरक्षा से लेकर हर क्षण सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। सैनिकों एवं उनके परिवार का जीवन हमेशा ही संघर्ष भरा रहता है। हमारी सेना एवं अर्धसैनिक बलों का इतिहास हमेशा से ही शौर्य और पराक्रम का रहा है।

महंत रविंद्रपुरी महाराज ने सीएम से मिलकर हार्दिक बधाई दी

महंत रविंद्रपुरी महाराज ने सीएम से मिलकर हार्दिक बधाई दी

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी महाराज ने सीएम से मिलकर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने मुख्यमंत्री को शॉल एवं रुद्राक्ष की माला भेंट कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संतों का आशीर्वाद उनके लिए पावन धरोहर के रूप में है। उन्होंने महंत रविंद्रपुरी महाराज एवं निरंजनी अखाड़े द्वारा कोरोना काल में मानवता के लिए किए गए कार्यों की सराहना की।

समय, समर्थन और संख्या बल का अद्भुत संयोग, ढेर सारी अपेक्षाएं

समय, समर्थन और संख्या बल का अद्भुत संयोग, ढेर सारी अपेक्षाएं

कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपने अनोखे अंदाज में सीएम पुष्कर सिंह धामी को जन्म दिन की शुभकामनाएं दी हैं। हरीश रावत ने सोशल मीडिया में लिखा कि

वाह पुष्कर सिंह धामी जी 47 साल में दूसरी बार मुख्यमंत्री हार्दिक बधाई। समय, समर्थन और संख्या बल का अद्भुत संयोग, ढेर सारी अपेक्षाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+