Uttarakhand News: चमोली में बारातियों से भरी गाड़ी गहरी खाई में गिरी, मचा कोहराम, 5 लोग थे सवार
Uttarakhand News: उत्तराखंड में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। चमोली में बारातियों से भरी गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मृतक एक ही गांव के बताए जा रहे हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में चीख पुकार मच गई।
हादसा चमोली में हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर हुआ। हादसे में तीन लोग घायल हुए, जिन्हें रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। अंधेरा और गहरी खाई होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

उत्तराखंड के चमोली जिले में हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बारातियों से भरी मैक्स गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में एक ही गांव के लोग सवार थे। हादसे में अभी तक 2 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, 3 घायलों को रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार यह हादसा चमोली जिले में हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर हुआ है। बुधवार 19 नवंबर की देर शाम बारातियों से भरी मैक्स संख्या UK 11 TA 1685 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिससे चीख पुकार मची गई। हादसे की सूचना पुलिस, एंबुलेंस और एसडीआरएफ की टीमें तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरू किया।
वाहन में 5 लोग सवार थे, जिसमें से 2 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि, 3 लोग घायल हो गए। एसडीआरएफ की टीम ने खाई में उतर कर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। 3 घायलों का रेस्क्यू किया गया। जिसमें से 2 घायलों को एंबुलेंस के जरिए ज्योतिर्मठ स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। जबकि, एक अन्य घायल को ज्योतिर्मठ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि हादसे में एक ही गांव के दो युवक कन्हैया और ध्रुव की मौके पर ही मौत हो गई थी।
घायल व्यक्तियों की सूची
- कमलेश, आयु 25 वर्ष, निवासी ग्राम पल्ला (चालक)
- मिलन, निवासी ग्राम सलुड
- पूरन सिंह, आयु 55 वर्ष, निवासी ग्राम सलुड
मृतक व्यक्तियों की सूची
- कन्हैया, आयु 20 वर्ष, निवासी ग्राम सलुड
- ध्रुव, आयु 19 वर्ष, निवासी ग्राम सलुड












Click it and Unblock the Notifications