Uttarakhand Avalanche: 50 मजदूरों को किया गया रेस्क्यू, चार लोगों की इलाज के दौरान मौत, 5 अब भी लापता

Uttarakhand Avalanche news: चमोली जिले के माणा गांव में हुए हिमस्खलन में फंसे मजूदरों का रेस्क्यू और सर्च आपरेशन जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 50 लोगों को निकाला गया है। इनमें से 4 घायलों की उपचार के दौरान मौत हो गई है।

जबकि पांच अब भी लापता हैं। भारतीय सेना के PRO लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने रेस्क्यू अभियान की जानकारी देते हुए इसकी पुष्टि की है। इस बीच भारतीय सेना के बड़े अफसरों का भी जोशीमठ पहुंचने का सिलसिला जारी है।

Uttarakhand chamoli Avalanche update 50 workers rescued four people died 5 still missing

शुक्रवार सुबह भारत-चीन सीमा पर स्थित सीमांत जिले चमोली के माणा के पास भीषण हिमस्खलन हो गया। ​जिसमें 55 मजदूर फंसे गए। मजदूरों को निकालने के लिए शुक्रवार से ही रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पीआरओ डिफेंस देहरादून लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव की ओर से बताया गया है कि हिमस्खलन की चपेट में आए चार श्रमिकों की मौत हो गई है। पांच की तलाश जारी है।

46 मजदूर सुरक्षित है। सड़कें अवरुद्ध होने के कारण कुल छह हेलिकॉप्टरों को लोगों को निकालने के लिए तैनात किया गया है। सुबह 23 मजदूरों को जोशीमठ पहुंचाया गया। हिमस्खलन में फंसे बीआरओ कर्मियों को हवाई मार्ग से जोशीमठ पहुंचाया जा रहा है। अब तक कुल 55 फंसे बीआरओ कर्मियों में से 47 को बचा लिया गया है।

आज सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ आर्मी हेलीपेड पहुंचे। यहां उन्होंने लाए गए घायलों का हालचाल पूछा सीएम धामी ने पहले घटनास्थल का हवाई निरीक्षण किया। इसके बाद माणा गांव और जोशीमठ आर्मी कैंप भी गए। सीएम धामी ने मौके पर सेना के अधिकारियों और रेस्क्यू अभियान में जुटे क​र्मचारियों से बात की साथ ही उनका हौंसला भी बढ़ाया।

बीते शुक्रवार सुबह माणा गांव के पास बीआरओ कैंप के नजदीक भारी हिमस्खन हो गया। जिस समय ​हादसा हुआ 55 मरीज कैंप में आराम कर रहे थे। ये मजूदर कैंप के पास बीते कुछ दिनों से निर्माण कार्य कर रहे थे। लेकिन दो दिनों से बर्फबारी की वजह से कैंप में ही आराम कर रहे थे। इस बीच बीते शुक्रवार को सुबह हादसा हो गया।

बताया गया कि कुछ मजूदर हादसा होते ही बाहर निकल गए, लेकिन कुछ वहीं फंस गए। 6 से 8 फीट बर्फ में रेस्क्यू कार्य में सेना और आईएसबीटी को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। किसी तरह से रास्ता बनाकर मजदूरों को वहां से निकाला गया। आज सुबह मौसम खुलते ही हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू शुरू हुआ। केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने मिलकर आपरेशन चलाया। सभी एजेंसियां सेना के साथ मिलकर काम कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+