जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कैबिनेट मंत्री धन सिंह का बड़ा बयान, बोले-एक वर्ग सर्वाधिक जनसंख्या बढ़ा रहा

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने दिया बड़ा बयान

देहरादून, 12 जुलाई। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। धन सिंह रावत ने मीडिया में दिए एक बयान में कहा है कि एक वर्ग इसमें ऐसा है जो कि सर्वाधिक आबादी बढ़ाने में है। मंत्री धन सिंह जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़े को लेकर जानकारी दे रहे थे।

uttarakhand Cabinet Minister Dhan Singhs big statement regarding population control,

भारत की आबादी चायना से ज्यादा हो सकती है
विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा शुरू हुआ है। जो कि 15​ दिन तक चलेगा। इस दौरान सभी जनप्रतिनिधि लोगों को जनसंख्या को लेकर जागरुक कर रहे हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो आने वाले समय में जनसंख्या के मामले में भारत चायना से आगे निकल सकता है। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 11 जुलाई से 15 दिन तक पूरे प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसमें सभी सांसद, जनप्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं और लोगों को इसमें अवयेर किया जा रहा है कि जनसंख्या में नियंत्रण कैसे रखा जाए। धन सिंह ने कहा कि अब जो आंकड़े आ रहे हैं, उसके अनुसार भारत की आबादी चायना से ज्यादा हो सकती है। उन्होंने आगे कहा कि एक वर्ग इसमें ऐसा है जो कि सर्वाधिक आबादी बढ़ाने में है। ऐसे में सरकार हर स्तर पर जनजागरुकता अभियान चलाएं। उन्होंने बताया कि सरकार पुरूष नसबंदी को लेकर 2 हजार और महिला नसबंदी के लिए 14 सौ रूपए देते हैं।

यूपी में भी गरमा रहा है मामला
इससे पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी जनसंख्या को लेकर चिंता जता चुके हैं। लखनऊ में सीएम आवास पर जनसंख्या पखवाड़ा की शुरुआत कार्यक्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जताई और कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आगे बढ़े, लेकिन जनसांख्यिकी असंतुलन की स्थिति भी न पैदा हो पाए। सीएम योगी ने कहा था कि हम सभी जानते हैं कि जनसंख्या स्थिरीकरण के बारे में व्यापक जागरूकता के कार्यक्रम 5 दशकों से देश में चल रहे हैं। एक निश्चित पैमाने पर जनसंख्या समाज की उपलब्धि भी है। लेकिन यह उपलब्धि तभी है जब समाज स्वस्थ व आरोग्यता की स्थिति को प्राप्त कर सके। एक वर्ग की जनंसख्या तेजी से बढ़े और दूसरे को जागरुकता का पाठ पढ़ाया जाए ये सही नहीं है। एक वर्ग की जनसंख्या बढ़ने से अराजकता की स्थिति पैदा हो जाएगी। इसके बाद यूपी बीजेपी के वरिष्ठ नेता और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जनसंख्या नियंत्रण पर बयान देकर मामले को और गरमा दिया है। केशव ने कहा है कि भारत की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है। दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां की आबादी घट रही है। यह एक चुनौती है। सिर्फ कानून पेश करना ही समाधान नहीं है। कुछ मुद्दे हैं जो जागरूकता फैलाने से सबसे अच्छे तरीके से निपटते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+