Uttarakhand Cabinet meeting: धामी सरकार की कैबिनेट में 21 प्रस्तावों पर मुहर, ये लिए गए फैसले
उत्तराखंड की धामी सरकार की कैबिनेट की बैठक में 21 प्रस्तावों पर मुहर लगाई है। ऋषिकेश से नीलकंठ महादेव में रोपवे को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही 17 हजार 646 पॉलीहॉउस स्वीकृत किए गए।

उत्तराखंड की धामी सरकार की कैबिनेट की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान 21 प्रस्तावों पर कैबिनेट ने मुहर लगाई है। ऋषिकेश से नीलकंठ महादेव में रोपवे को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही 17 हजार 646 पॉलीहॉउस स्वीकृत किए गए। 603 प्राथमिक 76 उच्च प्राथमिक स्कूलों को उत्कृष्ट विद्यालयों के रूप में चयनित किया गया है। जो कि अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे।
कैबिनेट के फैसले
- ऋषिकेश से नीलकंठ महादेव में रोपवे को कैबिनेट की मंजूरी
- वित्त विभाग ने अपने 4 पदों क़ो री ऑर्गेनाइज किया 4 सहायक लेखाकार होंगे नियुक्त
- गरीब तिब्बती के लिए घर बनाने के लिए 65 लाख की राशि माफ़
- लोकसेवा आयोग में 30 अस्थाई पद स्वीकृत हुए
- ग्राम सिरोली कला क़ो किच्छा नगर पंचायत से हटाया गया
- बैंक में अब e stampnig की व्यवस्था होगी।
- हॉर्टिकल्चर और पोलीहॉउस क़ो लेकर बड़ा फैसला 17 हजार 646 पॉलीहॉउस स्वीकृत किए गए। 300 करोड़ से ज्यादा का होगा बजट। 80 प्रतिशत किसान तो 20 प्रतिशत सरकार देगी फूल और फल के लिए होंगे पॉली हॉउस का होगा निर्माण
- नियोजन विभाग ने उत्तराखंड इन्वेस्टमेंट और डेवलोपमेन्ट बोर्ड क़ो दी मंजूरी।
- GST विभाग की बिल लाओ इनाम पाओ योजना फिर 1 साल बढ़ी।
- पंचायती राज विभाग में जिला योजना समिति के कोरम क़ो लेकर हुआ फैसला अब 50 प्रतिशत से कम किया गया।
- 603 राजकीय प्राथमिक विद्यालय 76 उच्च प्राथमिक विद्यालय बनेगें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस। उत्कृष्ट विद्यालयों के रुप में चयनित।












Click it and Unblock the Notifications