Uttarakhand by-elections results: बदरीनाथ व मंगलौर का रिजल्ट कल, जानिए कौन जीत रहा, क्या कहते हैं समीकरण

Uttarakhand by-elections results: उत्तराखंड की दो सीटों मंगलौर व बदरीनाथ सीट पर हुए उपचुनाव के कल शनिवार को परिणाम आएंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि 12 से 1 बजे के बीच परिणाम सामने आ सकते हैं।

भाजपा, कांग्रेस दोनों के लिए दोनों सीटों पर कड़ी चुनौती मानी जा रही है। इसके साथ ही धामी सरकार के लिए भी ये उपचुनाव काफी अहम माना जा रहा है। हार जीत सरकार के साथ ही संगठन की दिशा तय कर सकते हैं। कम मतदान से भी दोनों सियासी दलों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं।

Uttarakhand by-elections results Badrinath Mangalore results 13 july know who winning what equations say

बता दें कि 10 जुलाई को हुए मतदान में बद्रीनाथ विधानसभा में मत प्रतिशत 51.43% रहा जबकि मंगलौर विधानसभा में मतदान 68.25% रहा। इस तरह बदरीनाथ में काफी कम वोट पड़े। 2022 के विधानसभा चुनाव में मंगलौर में 75.95 जबकि बदरीनाथ में 65. 65 मतदान हुआ था।

बदरीनाथ सीट भाजपा के लिए काफी अहम मानी जा रही है। यहां पर भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी को अपने पाले में लाकर बड़ा खेल किया। बाद में भंडारी ने विधायक से इस्तीफा दिया। उपचुनाव की घोषणा होते ही पार्टी ने फिर से भंडारी पर दांव खेला। कांग्रेस ने लखपत बुटोला को उतारकर भाजपा के लिए चुनौती बढ़ा दी है। लखपत बुटोला की छवि और लोगों में लोकप्रियता के चलते भाजपा के लिए ये चुनाव आसान नजर नहीं आ रहा है।

कांग्रेस ने चुनाव में राजेंद्र भंडारी को दलबदलू कहते हुए जनता से उन्हें सबक सिखाने की अपील की। अब देखना होगा कि जनता इसे कितना गंभीरता से लेती है। कम वोट पड़ने से दोनों दलों की​ चिंता भी बढ़ गई है। मंगलोर सीट भाजपा कभी जीत नहीं सकी। इस बार पार्टी ने भड़ाना को लाकर एक नई प्लानिंग की है।

मतदान के दौरान भी मंगलौर में जमकर बवाल हुआ। मंगलौर विधानसभा उपचुनाव के दौरान ग्राम लिब्बरहेड़ी गांव में बूथ संख्या 53/54 के बाहर दो पक्षों के बीच मतदान को लेकर तीखी बहस व मारपीट होने की बात सामने आई। कांग्रेस ने फायरिंग की बात कर दोबारा से चुनाव कराने की मांग की है। मंगलौर में कांग्रेस के पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन के सामने भाजपा से करतार सिंह भड़ाना और बसपा से दिवंगत विधायक सरबत करीम अंसारी के बेटे उबेदुर्रहमान अंसारी से है। इस सीट पर भी भाजपा की ​नजर टिकी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+