Uttarakhand Budget satra भराड़ीसैंण में आज से बजट सत्र, 3 बजे सीएम पेश करेंगे बजट, बनेगा इतिहास, जानिए क्यों
Uttarakhand Budget satra 2026 ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आज से बजट सत्र शुरू हो रहा है। सुबह 11 बजे राज्यपाल के अभिभाषण के साथ ही बजट सत्र का आगाज होगा। इसके बाद स्पीकर राज्यपाल के बजट भाषण को पढ़ेंगी।
राज्यपाल अभिभाषण के बाद सरकार सदन में विनियोग विधेयक को सदन पटल पर रख कर बजट पेश करेगी।दोपहर बाद तीन बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बजट पेश करेंगे। उत्तराखंड के राजनीतिक इतिहास में पहली बार सरकार राज्यपाल अभिभाषण के दिन ही सदन में बजट पेश करेगी।

यह पहला मौका होगा जब मुख्यमंंत्री पुष्कर सिंह धामी सदन में वित्त मंत्री के रूप में अपनी सरकार का बजट पेश करेंगे। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट का आकार 1.11 लाख करोड़ होने का अनुमान है। चुनावी साल होने की वजह से सरकार कुछ लोकलुभावन योजनाओं को शामिल कर सकती है। विकसित उत्तराखंड के संकल्प को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री बजट में कई नई योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं।
इससे पहले रविवार को ही विधायक, मुख्यमंत्री, स्पीकर समेत अधिकारी, कर्मचारी भराड़ीसैंण पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई। बैठक में विपक्ष की ओर से नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व विधायक प्रीतम सिंह शामिल नहीं हुए। बैठक में सदन संचालन के लिए दो दिन का एजेंडा तय किया गया। पहले दिन राज्यपाल अभिभाषण के साथ ही बजट पेश होगा।
10 मार्च को राज्यपाल अभिभाषण पर चर्चा की जाएगी। भराड़ीसैंण विधानसभा में सोमवार से शुरू हो रहे बजट सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना है।रविवार को भराड़ीसैंण में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की अध्यक्षता में कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक हुई।
जिसमें कांग्रेस ने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई, कानून व्यवस्था, पलायन, शिक्षा, स्वास्थ्य के मुद्दों को सदन में उठाने की रणनीति बनाई है। विपक्ष के तेवरों से सदन की कार्यवाही हंगामेदार हो सकती है। वहीं भाजपा विधानमंंडल की बैठक में भी विपक्ष के हर सवाल के जबाव देने की तैयारी की गई।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications