Uttarakhand news: आम लोगों के सुझाव से बनेगा वर्ष 2024-25 का बजट, जानिए कैसे और कहां भेज सकते हैं अपने सुझाव

उत्तराखंड में धामी सरकार ने नए वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। बजट के लिए सभी लोगों से सुझाव मांगे गए हैं। इसके लिए 10 जनवरी 2024 तक की डेडलाइन तय की गई है। जिस पर सभी लोग बजट पर अपने सुझाव वेबसाइट, ई-मेल, व्हाट्सएप के माध्यम से भेज सकते हैं।

Uttarakhand budget for the year 2024-25 suggestions people, know how where send your suggestions.

वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि राज्य का बजट जनता का बजट होगा। बजट को जनता के सुझाव पर जनभावनाओं के अनुरूप बनाया जाएगा। वर्ष 2024-25 के बजट की तैयारियां शुरू होग गई हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश का आम बजट बनाने में कुछ सुधार शुरू किए हैं।

इसमें विभिन्न विभागों व सार्वजनिक संस्थाओं में कार्यरत मानव संसाधन की सटीक जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया गया। पहली बार विभागाध्यक्ष के स्तर पर आईएफएमएस पोर्टल पर स्वीकृत व कार्यरत पदों का पूर्ण विवरण भरने के बाद ही बजट की मांग करने का प्रावधान किया है।

उन्होंने कहा कि सचिव स्तर पर विभाग में संचालित योजनाओं के लिए जेंडर बजट का प्रावधान करने की व्यवस्था की गई है। बजट तैयार करने में जनता की सहभागिता के लिए पिछले वर्ष में प्राप्त सुझाव का संज्ञान लेने के लिए सभी सचिवों को निर्देश दिए गए। नए वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट के लिए लोगों से सुझाव आमंत्रित किए हैं।

सुझाव भेजने की डेडलाइन- 10 जनवरी 2024
वेबसाइट -https://budget.uk.gov.in/feedback ,http://https://budget.uk.gov.in/feedback ईमेल -budget- [email protected]
व्हाट्सएप नंबर -9520820683

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+